Breaking News :
>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंस्वास्थ

सीएम योगी ने प्रदेश में टीकाकरण को और तेज करने के लिए ठोस प्रयास के करने हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 नवम्बर 2021, शनिवार, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना टीके की दोनों खुराक पाने वालों की संख्या सबसे अधिक उत्तर प्रदेश में है। लेकिन, टीकाकरण को और तेज करने के लिए ठोस प्रयास की जरूरत है। शनिवार को अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक में उन्होंने निर्देश दिया कि घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया जाए। अब तक पहली डोज न पाने लेने वालों की अलग सूची तैयार कराएं। जिन व्यक्तियों का दूसरा डोज रह हो गया हो उनकी अलग से सूची बनाई जाए। दिव्यांग, अक्षम, निराश्रित, वृद्ध जनों से संपर्क कर उनका टीकाकरण कराएं। सीएमओ स्तर से ग्राम प्रधानों, पार्षदों का सहयोग लिया जाए।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कोरोना टीकाकरण की अब तक की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में चार करोड़ 13 लाख से अधिक लोगों को टीके की दोनों डोज देकर कोविड का सुरक्षा कवर प्रदान कर दिया गया है। 10 करोड़ 46 लाख लोगों ने टीके की पहली डोज प्राप्त कर ली है। यह संख्या टीकाकरण के लिए पात्र प्रदेश की कुल आबादी की लगभग 70 फीसद से अधिक है। इस प्रकार प्रदेश में अब तक 14 करोड़ 67 लाख से अधिक कोविड वैक्सीन डोज लगाए जा चुके हैं।

यूपी में अब कोरोना के 100 एक्टिव केस : 

कोविड टेस्टिंग और टीकाकरण में उत्तर प्रदेश देश में शीर्ष स्थान पर है। कोविड से बचाव के लिए ट्रेसिंग, टेस्टिंग, ट्रीटमेंट और टीकाकरण की नीति के सही क्रियान्वयन से प्रदेश में महामारी पूरी तरह नियंत्रित है। बीते 24 घंटों में हुई एक लाख 27 हजार 461 सैम्पल की जांच में कुल सात संक्रमितों की पुष्टि हुई। इसी अवधि में पांच संक्रमित कोरोना मुक्त भी हुए। अब उत्तर प्रदेश में कुल एक्टिव कोविड केस की संख्या 100 है, जबकि 16 लाख 87 हजार 313 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। कोविड पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के लिए सावधानी और सतर्कता जरूरी है।

राज्य में जीका वायरस के कुल 43 मरीज : 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि जीका वायरस की टेस्ट पॉजिटिविटी दर में लगातार गिरावट देखी जा रही है। वर्तमान में जीका वायरस प्रभावित कुल मरीजों की संख्या 43 है। 103 लोग उपचारित होकर स्वस्थ हो चुके हैं। लोगों के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। ट्रेसिंग-टेस्टिंग और तेज की जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऑक्सीजन प्लांट स्थापना अभियान स्वरूप में की जा रही है। इस तरह अब तक विभिन्न जिलों में कुल 518 ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील किये जा चुके हैं। शेष प्लान्ट की स्थापना का कार्य यथाशीघ्र पूरा किया जाए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!