Breaking News :
>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश
ताज़ा खबरेंदेश

दक्षिण कश्मीर : अशमुजी इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 नवम्बर 2021, शनिवार, कुलगाम। दक्षिण कश्मीर के जिला कुलगाम के अशमुजी इलाके में आज शनिवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। मुठभेड़ की शुरूआत में ही सुरक्षाबलाें ने एक आतंकी को मार गिराया है। फिलहाल आतंकवादी की पहचान नहीं हो पाई है। फिल्हाल गोलीबारी जारी है। इस हफ्ते जिला कुलगाम में यह तीसरी मुठभेड़ है। इससे पहले दो अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों ने यहां पांच आतंकवादियों को मार गिराया था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला कुलगाम के अशमुजी इलाके में आतंकवादियों के देखे जाने की सूचना के बाद सेना, सीआरपीएफ और एसओजी के जवान मौके पर पहुंच गए। इलाके में पहुंचते ही सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की घेराबंदी शुरू कर दी। वहीं आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों को अपने नजदीक आते देख उन पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। जवाबी फायरिंग में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया। अभी भी मुठभेड़ स्थल पर एक आतंकी के छिपे होने की संभावना है।

आतंकी के एक मकान मेंं छिपे होने की बात कही जा रही है। सुरक्षाबल आतंकवादी को आत्मसमर्पण करने के लिए भी कह रहे हैं परंतु जवाब में वह गोलीबारी जारी रखे हुए है। दोनों ही आतंकी स्थानीय बताए जा रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!