Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
उत्तराखण्डदेशविशेष

मोटर वाहन (संशोधन) अधिनियम 2019 लागू

  • यातायात नियमों के उल्लंघन पर भारी जुर्माना चुकाना होगा।
  • हर गलती के लिए जुर्माने और सजा को सख्त बना दिया है।
  • बिना हेलमेट ड्राइविंग, सीट बेल्ट का उपयोग न करने, बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के ड्राइविंग करने, अनियंत्रित रफ्तार, सिग्नल की अनदेखी समेत हर गलती के लिए जुर्माने और सजा को सख्त बना दिया है।

देहरादून। आज, रविवार १ सितंबर २०१९ यातायात से सम्बन्धित नियमों में बदलाव आ गए हैं। मोटर वाहन नियम काफी कड़े कर दिए गए हैं। मोटर वाहन (संशोधन) अधिनियम लागू होते ही यातायात नियमों के उल्लंघन पर भारी जुर्माना चुकाना होगा। ई-वॉलेट के लिए केवाईसी भी कराना जरूरी है, नहीं तो आपका वॉलेट बंद कर दिया जाएगा। ऐसे ही कुछ और बदलाव हैं, जो आज 1 सितंबर से लागू जायेंगे।
अब शराब पीकर गाड़ी चलाने, ओवरस्पीड, ओवरलोडिंग आदि में कई गुना अधिक जुर्माना देना होगा। सड़क निर्माण में गड़बड़ी के कारण हादसे पर ठेकेदार और कंपनी पर भी जुर्माना लगेगा। अब ड्राइविंग लाइसेंस का आवेदन कहीं से भी कर सकेंगे।
देश में लापरवाही से ड्राइविंग करने के चलते हादसों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रोज देश के विभिन्न हिस्सों से सड़क दुर्घटनाओं के खौफनाक वीडियो सामने आते हैं। इनमें हर साल हजारों लोग असमय मौत के शिकार हो जाते हैं। हादसों पर नियंत्रण के लिए केंद्र सरकार ने यातायात के नियमों को और सख्त करने का फैसला लिया है। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मोटर व्हीकल एक्ट (संशोधन), 2019 पेश किया था, जिसे संसद की मंजूरी मिल चुकी है। सरकार ने कानून में बदलाव करते हुए नशे की हालत में गाड़ी चलाने (ड्रंकन ड्राइविंग), बिना हेलमेट ड्राइविंग, सीट बेल्ट का उपयोग न करने, बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के ड्राइविंग करने, अनियंत्रित रफ्तार, सिग्नल की अनदेखी समेत हर गलती के लिए जुर्माने और सजा को सख्त बना दिया है।

मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के हिसाब से जुर्माने की राशि बढ़ा दी गई है। मोटर वाहन नियमों का उल्लंघन करने पर अब आपको बदली हुई दरों से पेनल्टी देनी पड़ेगी जो निम्नवत है:

बिना लाइसेंस ड्राइविंग :  5 हजार रुपए।

बिना टिकट यात्रा :  500 रुपए।

शराब पीकर चलाना :  10 हजार रुपए।

ओवर स्पीड या रेस लगाना :  5 हजार रुपए।

बिना परमिट का वाहन : र 10 हजार रुपए।

सीट बेल्ट :  1 हजार रुपए।

बिना इंश्योरेंस ड्राइविंग :  2 हजार रुपए।

ओवर साइज व्हीकल : 5 हजार रुपए।

इमरजेंसी वाहनों को जगह न देना : 10 हजार रुपए।

नाबालिगों के अपराध : 25 हजार रुपए के साथ 3 साल की सजा।

 

अतः किसी भी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए व धन के अपव्यय से बचने के लिए सावधानी व जागरूकता के साथ अपने मोटर वाहन को चलायें। मोटर वाहन (संशोधन) अधिनियम लागू होने के पहले ही दिन ही दिल्ली में ३९०० चालान किये गये। हेलमेट पहनकर व सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाना हमारे लिए ही सुरक्षित कवच है। हमें यातायात के नियमों का बखूबी पालन करना चाहिये।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!