Breaking News :
>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
देश

डेढ़ साल के मासूम के सिर पर चढ़ा दी जेसीबी

पानीपत । पानीपत में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। नशे में धुत्त ड्राइवर ने सीमेंट की बोरी समझकर मासूम के सिर पर जेसीबी चढ़ा दी। मॉडल टाउन में हाली पार्क की निर्माणाधीन झील के पास जिस समय हादसा हुआ उस दौरान मासूम सो रहा था। चालक ने मासूम के सिर पर पहिया चढ़ा दिया। बच्चे की मौत से आक्रोशित लोगों ने आरोपित चालक को जमकर पीटा। जेसीबी में आग लगाने की कोशिश की। पुलिस ने लोगों को शांत कराया। परिवार 24 अगस्त को ही बल्लबगढ़ से हाली पार्क में मजदूरी के लिए आया था। घटना दोपहर करीब 12 बजे की है।

मूलरूप से मध्य प्रदेश के जिला छतरपुर के पनेठा गांव की गणेशी बाई ने बताया कि वे हाली पार्क में झोपड़ी में रहती हैं। पति राज मिस्त्री कन्हैयालाल झील की दीवार का निर्माण कर रहे हैं। पास में ही तीन बेटों में सबसे छोटे डेढ़ साल के कमलापथ को पगडंडी पर सुला दिया। बड़ी बेटी सात साल की चमेली को निगरानी में छोड़कर वह कान की दवा लेने झोपड़ी में चली गई।

मिनट बाद ही झारखंड के कैरिया गांव का श्रवण पास में खड़ी जेसीबी को चलाने लगा और कमलापथ को कुचल दिया। बेटी चमेली ने शोर मचाया तो श्रवण मौके से भागने लगा। पास में काम कर रहे देवर रवि ने श्रवण को पकड़ लिया।

मोड़ते समय हादसा
आरोपित श्रवण ने पुलिस को बताया कि जब वह आठ साल का था। तब वह पंजाब गया था। इसके बाद घर नहीं लौटा। हाली पार्क का निर्माण कर रही श्री बालाजी कंपनी के मालिक सिवाह के राजेश कादियान हैं। वह कादियान के पास 12 साल से काम कर रहा है। रविवार सुबह 11 बजे उसने शराब पी ली थी। जेसीबी का चालक नहीं था। मसाला डालने के लिए वह जेसीबी चलाने लगा। मोड़ते समय जेसीबी से बच्चा कुचला गया। उसे नहीं पता था कि सीमेंट के खाली कट्टे पर चुन्नी के नीचे बच्चा सो रहा है।

जेसीबी का मालिक सिवाह गांव का राजेश कादियान है। जेसीबी को कब्जे में लेकर मामला दर्ज करके आरोपित श्रवण को गिरफ्तार कर लिया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!