Breaking News :
>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में राज्य स्तरीय खेल महाकुम्भ का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर देहरादून में राज्य स्तरीय खेल महाकुम्भ का शुभारम्भ किया। इस खेल महाकुम्भ का आयोजन 03 जनवरी से 20 फरवरी 2020 तक देहरादून, हरिद्वार, रूद्रपुर एवं हल्द्वानी में किया जा रहा है। खेल महाकुंभ में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि 2024 में होने वाले ओलंपिक खेलों में उत्तराखण्ड से खिलाड़ी प्रतिभाग करें एवं मेडल प्राप्त कर सकें, इसके लिए खेल विभाग को अभी से तैयारी करनी होगी। राज्य में खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को देखते हुए कुछ खेलों का चयन किया जाए, खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को निखारने के लिए देश एवं विदेश से भी कोच की आवश्यकता हो तो इसकी व्यवस्था की जायेगी। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले  बच्चों के भत्ते को 150 रूपये से बढ़ाकर 200 रूपये किया जायेगा। आमवाला में युवा केन्द्र के समीप खाली जमीन को युवा कल्याण विभाग को दिया जायेगा।

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के अधिकतम युवाओं को खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने का मौका मिले एवं अपनी प्रतिभाओं को राष्ट्रीय तथा अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर दिखाने का मौका मिले। इस उद्देश्य से राज्य में खेल महाकुम्भ का आयोजन किया जा रहा है। खेलों का उद्देश्य सिर्फ मेडल प्राप्त करना ही नहीं है, बल्कि स्वस्थ शरीर, मस्तिष्क एवं स्वस्थ जीवन के निर्माण में भी खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यह सौभाग्य की बात है कि उत्तराखण्ड से खेल प्रतियोगिताओं में बालिकाओं की हिस्सेदारी भी बालकों के बराबर है। प्रदेश की बालिकाएं किसी भी मामले में बालकों से कम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जिस राज्य के विकास में स्त्री एवं पुरूषों दोनों का योगदान होता है, वह राज्य तेजी से प्रगति के पथ पर अग्रसर होता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना का परिचय देने को कहा। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि 2019 खेलों की दृष्टि से उत्तराखण्ड के लिए महत्वपूर्ण वर्ष रहा। उत्तराखण्ड को क्रिकेट में बीसीसीआई से पूर्ण मान्यता मिली एवं रणजी ट्राफी में आधिकारिक रूप से न केवल शिरकत की बल्कि सराहनीय प्रदर्शन भी किया।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरविन्द पाण्डेय ने कहा कि खेल महाकुंभ के आयोजन से राज्य के हर जिलों से युवाओं को अपने खेल कौशल को दिखाने का मौका मिल रहा है। इस खेल महाकुंभ में 500 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। राज्य सरकार का प्रयास है आगामी राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश के युवाओं को प्रतिभाग करने का अधिक से अधिक मौका मिले। आने वाले समय में खेल महाकुभ के माध्यम से राज्य को अच्छे खिलाड़ी मिलेंगे।

इस अवसर पर युवा कल्याण सलाहकार परिषद् के उपाध्यक्ष श्री जितेन्द्र रावत मोनी, सचिव खेल श्री ब्रिजेश संत, अपर सचिव खेल श्री प्रताप शाह, भाजपा के जिलाध्यक्ष श्री शमशेर सिंह पुण्डीर एवं खेल विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!