Breaking News :
>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन>>हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री>>युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव>>क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर
उत्तराखण्डदेश

महिला ने दुकानदार से की हाथापाई, पुलिस से भी की झड़प

रुड़की । एक महिला ने रामनगर में एक दुकानदार को पीटते हुए जमकर हंगामा किया। यही नहीं जब पुलिस ने उसे काबू करने की कोशिश की तो महिला ने पुलिसकर्मियों से भी हाथापाई की। साथ ही गालीयां भी दी। पुलिस ने किसी तरह से उसे कब्जे में लिया है। वहीं महिला पुलिस पर भी आरोप लगा रही है।

दरअसल, सोमवार को एक महिला रामनगर स्थित एक दुकान पर ताला खरीदने के लिए गई थी। इस दौरान किसी बात को लेकर उसकी दुकानदार से कुछ बहस हो गई। आरोप है कि महिला ने चप्पल उतारकर दुकानदार को जमकर पीटा, जबकि दुकानदार की कोई गलती नहीं थी।

इस बीच किसी ने इसकी सूचना गंगनहर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर गंगनहर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला दारोगा ने जब उसे समझाने की कोशिश की, तो महिला उनके साथ भी गाली-गलौज और हाथापाई करने लगी। महिला पुलिस ने किसी तरह से उसे काबू किया और गंगनहर कोतवाली ले आई।

कोतवाली में भी महिला बार-बार पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाती रही। महिला का कहना था कि वह ज्वालापुर में रहती है। रुड़की के प्रेमनगर में भी उसका आवास है। उसके रिश्तेदारों ने उसकी पिटाई की थी। उसके मकान का ताला खराब हो गया था। इसलिए वह ताला खरीदने आई थी, लेकिन इस दौरान दुकानदार से विवाद हो गया। एसआइ प्रेमा कांडपाल ने बताया कि महिला से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!