Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
उत्तराखण्डदेश

कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय पर दर्ज चार मुकदमे सरकार ने लिए वापस

देहरादून । प्रदेश सरकार ने शिक्षा, खेल एवं पंचायती राज मंत्री अरविंद पांडेय व अन्य पर वर्ष 2015 में नायाब तहसीलदार से मारपीट के आरोप में दर्ज मुकदमा समेत चार मुकदमे वापस लेने के लिए अपनी संस्तुति दे दी है। ये सभी मुकदमे वर्ष 2012 के बाद दर्ज किए गए थे।

हालांकि, इसी वर्ष मार्च में कुंडेश्वरी थाने में दर्ज मुकदमे समेत पुराने अन्य मुकदमों पर फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया गया है। शासन द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय पर विभिन्न थानों में तकरीबन एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। चुनावों के दौरान दाखिल हलफनामों में भी वह इन मुकदमों का जिक्र कर चुके हैं।

हालांकि, गदरपुर विधायक व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय इन मुकदमों को हमेशा ही राजनीति से प्रेरित बताते रहे हैं। प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद सरकार ने यह स्पष्ट भी किया था कि राजनीतिक पूर्वाग्रह से ग्रस्त होकर भाजपा मंत्री, विधायकों व कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएंगे।

इसी कड़ी में कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय के मुकदमों से संबंधित कई फाइलें शासन में चली। इनमें से शासन ने अब चार मुकदमे वापस लेने पर मुहर लगा दी है। इनमें सबसे अहम गदरपुर में नायाब तहसीलदार के साथ मारपीट के आरोप में दर्ज मुकदमा शामिल है।

आरोप था कि दिनेशपुर में नायाब तहसीलदार का वाहन रोक गदरपुर विधायक और उनके समर्थकों ने मारपीट की। इस मामले में 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। उस समय भी भाजपा विधायक ने खुद को निर्दोष करार दिया था। इस घटना के 13 दिन बाद उन्होंने खुद को पुलिस के हवाले किया था। अब शासन ने उनपर दर्ज इस मुकदमे के साथ ही सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने व शांति भंग आदि की धाराओं में दर्ज तीन अन्य और मुकदमे वापस लेने की संस्तुति की है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!