Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
उत्तराखण्ड

महंगी होगी रसोई गैस, होम डिलीवरी के चार्ज बढ़ाने की तैयारी

देहरादून : बढ़ती महंगाई में अब गैस एजेंसी संचालक भी उपभोक्ताओं को झटका देने की तैयारी कर रही हैं। अगर सब कुछ गैस एजेंसी संचालकों अनुरूप हुआ तो घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 31 रुपये तक बढ़ सकते हैं। हिमाचल प्रदेश में रसोई गैस डिलीवरी चार्ज 50 रुपये हैं। इसी तर्ज पर रसोई गैस डिलीवरी चार्ज बढ़ाने की मांग की जा रही है।

संचालकों की मांग पर जिलाधिकारी एसए मुरूगेशन ने गैस एजेंसियों को इस संबंध में प्रस्ताव भेज दुर्गम क्षेत्रों के मानक व डिलीवरी शुल्क स्पष्ट करने को कहा है। संचालकों ने कहा कि जल्द इस संबंध में प्रस्ताव भेजा जाएगा।

गैस एजेंसी संचालक लंबे समय से रसोई गैस की डिलीवरी शुल्क में बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं। उनका तर्क है कि देहरादून जनपद में भौगोलिक विषमता है। यहां रसोई गैस के वाहनों के आवागमन व रसोई गैस उपभोक्ता के घर तक पहुंचाने में कई समस्याएं आती हैं। संचालकों का कहना है कि यहां मात्र 19 रुपये डिलीवरी शुल्क लिया जाता है। यह नाकाफी है।

इस पर जिलाधिकारी एसए मुरूगेशन ने उन्हें विस्तृत प्रस्ताव भेजने का कहा है। इसमें  दुर्गम क्षेत्रों के मानक व डिलीवरी शुल्क स्पष्ट करने को कहा गया है। प्रस्ताव मिलने के बाद जिलाधिकारी व जिला पूर्ति अधिकारी रिपोर्ट पर मंथन करेंगे उसके बाद डिलीवरी चार्ज में वृद्धि हो सकती है।

उत्तरांचल एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष चमन लाल ने कहा कि एजेंसी संचालक रसोई गैस की डिलीवरी शुल्क 50 रुपये करने की मांग कर रही हैं। इसको लेकर प्रस्ताव भी तैयार किया जा रहा है।

प्रस्ताव के बाद होगा निर्णय 

जिला पूर्ति अधिकारी विपिन कुमार के मुताबिक गैस एजेंसी संचालकों ने जिलाधिकारी से रसोई गैस डिलीवरी शुल्क 50 रुपये करने की मांग की थी। इस पर डीएम ने एजेंसी संचालकों को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए हैं। प्रस्ताव आने के बाद कोई निर्णय लिया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!