Breaking News :
>>विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा- मुख्यमंत्री>>एशियन गेम्स 2026- नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, महिलाओं की शॉटगन ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक>>कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स का सकुशल रेस्क्यू, अभियान पूर्ण>>ओडिशा में बाढ़ का कहर, चार दिन में 1.40 लाख लोगों को सुरक्षित निकाला गया>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील>>मंडलायुक्त दीपक रावत ने तहसील कार्यालय रामनगर का किया निरीक्षण>>बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की मांग को अजय भट्ट का समर्थन, बोले—जनभावनाओं के साथ खड़ी है सरकार>>उत्तराखंड में फंसे ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स की सुरक्षित वापसी के लिए मुख्यमंत्री ने संभाली कमान>>कुष्ठ रोग मुक्त व्यक्तियों के लिए बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 50 लोगों की हुई जांच>>सपनों का भारत 2047 अभियान के तहत सीएनआई इंटर कॉलेज में रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित>>बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभा रहे आंगनबाड़ी केन्द्रः डॉ. धन सिंह रावत>>पशुलोक बैराज से अज्ञात महिला का शव बरामद, SDRF ने सिविल पुलिस को सौंपा>>सीएम हेल्पलाइन की फोर्स क्लोज शिकायत की डीएम ने मौके पर पहुंचकर जांची हकीकत>>जनता दर्शन में 10 शिकायतों पर सुनवाई, अपर जिलाधिकारी ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश>>सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर फैलाई जा रही भ्रामक अफवाह को महाराज ने बताया आधारहीन>>जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं- डीएम>>वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन>>19 साल के रितेश पाल ने जीता ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ सीजन 5 का खिताब>>‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नंदा की चौकी आंगनवाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम>>दिल्ली-NCR की दुष्कर्म घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, निर्भया कांड की यादें हुईं ताजा
उत्तराखण्ड

बसंती बिष्ट ने शुरू की जागर गाने की परंपरा

देहरादून : उत्तराखंड में जागर (देवी-देवताओं का आह्वान गीत) का जिक्र होते ही हर किसी के जेहन में पद्मश्री बसंती बिष्ट का चेहरा तैरने लगता है। देवभूमि में सदियों से जागर गाने की परपंरा रही है, लेकिन इसे पुरुष ही गाया करते थे। मंच हो या पूजा-अनुष्ठान, महिलाओं को जागर गाने की अनुमति नहीं थी। लेकिन, बसंती बिष्ट ने जागर गाकर न सिर्फ इस परंपरा को तोड़ा, बल्कि महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत भी बनीं। इसके लिए ही महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से उन्हें ‘फर्स्‍ट लेडी’ के सम्मान से नवाजा गया।

चमोली जिले के सीमांत गांव ल्वाणी में जन्मीं बसंती बिष्ट का 13 वर्ष की आयु में ही ल्वाणी निवासी रणजीत सिंह से विवाह हो गया। पति सेना में थे। एक दिन उन्होंने बसंती को जागर गुनगुनाते सुना तो विधिवत संगीत सीखने की सलाह दी। तब वह 32 वर्ष की थीं। पहले तो बसंती राजी नहीं हुई, लेकिन बाद में मान गईं।

पांच साल तक शास्त्रीय संगीत की शिक्षा ली और 40 वर्ष की आयु में पहली बार जागर की एकल प्रस्तुति के लिए देहरादून के परेड मैदान में गढ़वाल सभा के मंच पर पहुंचीं। मखमली आवाज में जैसे ही उन्होंने मां नंदा का आह्वान किया, समूचा माहौल तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठा। फिर तो उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने जागरों पर शोध भी किए। इसी का नतीजा है कि उन्हें मां नंदा के जागरों को किताब के रूप में संजोने में सफलता मिली। पति रणजीत सिंह बताते हैं कि बसंती के जागर गाने पर समाज में इसका खूब विरोध हुआ। वर्ष 1997 में तो उन्हें मंच से ही उतार दिया गया था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।

पीड़ा को गीतों में पिरोया 

उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में बसंती बिष्ट ने खटीमा, मुजफ्फरनगर व मसूरी गोलीकांड की पीड़ा को गीतों में पिरोया। इस दौरान वह अपने गीतों से आंदोलन को सशक्त करने का आह्वान करती रहीं।

बसंती बिष्ट को मिले सम्मान

-जनवरी 2018 में उत्तराखंड महिला आयोग की ओर से सशक्तीकरण सम्मान

-जनवरी 2017 में पद्मश्री सम्मान

-वर्ष 2017 में मध्यप्रदेश सरकार की ओर से राष्ट्रीय देवी अहिल्या सम्मान

-दैनिक जागरण के ‘स्वरोत्सव’ में लोक संवाहक सम्मान

-यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड के तहत लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

-बाबा अमीर गिरी सम्मान-2011

जागर गायिका पद्मश्री बसंती बिष्ट का कहना है कि ‘पहाड़ में आज लोकगीत गाने वाले लोग बहुत कम बचे हैं। हमारे संगीत में वैदिक ज्ञान है, ऋषि-मुनि से लेकर राजा-महाराजाओं की परंपरा भी समाहित है। महिलाओं को लोक गीतों के संरक्षण एवं संवर्धन को आगे आना चाहिए। साथ ही शहरों में बसे लोगों से भी अपील है कि वह अपनी जड़ों से जुड़े रहें।’

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!