Breaking News :
>>विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक>>हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति>>त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश>>महाराज के अथक प्रयासों से 12341.56 लाख की स्यूंसी झील की टेण्डरिंग प्रक्रिया शुरू>>मुख्यमंत्री धामी से रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, पीटर पार्कर पर मंडराया नया खतरा>>स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है- मुख्यमंत्री>>विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली गति>>SIR अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली राजनैतिक दलों की राय>>50 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>50 बीघा में काटी जा रही अवैध कॉलोनी पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>साल में दो बार लिया जाएगा P-SAT, हर शनिवार होगी वर्चुअल ट्रेनिंग : रेखा आर्या>>धामी कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर>>योग भारत की प्राचीन संस्कृति और ज्ञान परंपरा का अमूल्य उपहार है : ऋतु खण्डूडी>>मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ किया योगाभ्यास>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट के कार्यालय का किया शुभारंभ>>कैबिनेट बैठक में दिवंगत मेजर जनरल खंडूड़ी और जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का रखा गया मौन>>जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा, जनसमस्याओं के समाधान पर जोर>>मेरठ से ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, हाईस्पीड कनेक्टिविटी का सपना होगा साकार
उत्तराखण्ड

इस बार बजट में नो टैक्स, नो सेस; आमजन को राहत

देहरादून : प्रदेश में अप्रैल में होने वाले निकाय चुनावों का असर प्रदेश के आगामी बजट पर नजर आएगा। सरकार ने साफ किया है कि बजट में न तो कोई नया कर लगाया जाएगा और न ही कोई सेस। फिलहाल पुराने टैक्स में भी बढ़ोतरी का कोई प्रस्ताव नहीं है। प्रदेश सरकार जो भी बजट लाएगी, वह महिलाओं, युवाओं समेत सभी प्रदेशवासियों के हित में होगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने केंद्र से भी 8500 करोड़ से ज्यादा की धनराशि की मांग की है।

शनिवार को सोशल मीडिया में प्रदेशवासियों से बजट पर सुझाव लेते हुए वित्त मंत्री ने यह बात साझा की। उन्होंने बताया कि रोजगार सृजन, रोजगार मुहैया, किसान हित, महिला हित का संरक्षण, स्वास्थ्य व शिक्षा सभी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कई योजनाओं में सरकार से भी सहयोग मांगा है।

प्रदेश के हर घर में पानी पहुंचे, इसके लिए प्रदेश सरकार राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना के तहत केंद्र से 300 करोड़ रुपये सालाना की मांग रखी है। अभी केंद्र से 90:10 के अनुपात में यह सहायता मिल रही है। मौजूदा वित्तीय वर्ष में प्रदेश सरकार को इसमें केवल 82.92 करोड़ रुपये ही मिले थे। उन्होंने बताया कि प्रदेश ने जमरानी बांधी के लिए भी 2900 करोड़ रुपये की मांग रखी है। पर्यटन विकास परिषद के तहत मसूरी, नीलकंठ और पूर्णागिरी में पीपीपी मोड पर रोपवे बनाने के लिए 310 करोड़ रुपये की मांग की गई है। सर्व शिक्षा अभियान के बकाया 1202 करोड़ रुपये अवमुक्त करने के लिए भी केंद्र से सहयोग किया गया है। केंद्रपोषित योजनाओं समेत विभिन्न मदों में 5468 करोड़ की मांग की गई है।

सड़कों को गोद लेने का अनुरोध 

वित्त मंत्री ने बताया कि प्रदेश की 1840 सड़कें खराब हैं। गांवों के भीतर की सड़कें खराब हैं। केंद्र के सहयोग से बनाने के साथ ही गोद लेने का अनुरोध किया गया है। उन्होंने कहा कि 13वें वित्त आयोग में 3045 करोड़ के उपयोगिता प्रमाण-पत्र ने भेजे जाने के कारण 3045 करोड़ रुपये अवमुक्त नहीं हो पाया है। इसके लिए भी केंद्र से अनुरोध किया गया है। सरकार पुरी कमियों को दूर कर देगी। उम्मीद है कि यह पैसा वापस मिल जाएगा।

ग्रीन बोनस की भी की गई है मांग 

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि हिमालयी राज्यों की विपरीत भू-संरचना, मौसम, वनावरण, फैली बसावटें भिन्न हैं। यह राज्य अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं से भी सटे हुए हैं। इसके लिए अनुरोध किया गया है कि पर्यावरण संरक्षण के लिए कुल प्लान बजट का दो प्रतिशत ग्रीन सेस के रूप में दिया जाए।

केंद्रीय परियोजनाओं के रूप में विकसित हों नई योजनाएं 

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि केंद्र से नए प्रोजेक्ट देने का अनुरोध किया गया है। इसमें महाभारत सर्किट विशेष रूप से शामिल है। इसमें महाभारत काल से जुड़े स्मारकों व स्थानों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाना है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा जौलीग्रांट, पंतनगर, नैनीसैनी, गोचर व चिन्यालीसौड़ में हवाई पट्टी विकसित करने का भी अनुरोध किया गया है।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!