Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तर-प्रदेश

पीएम मोदी पश्चिम उत्तर प्रदेश को विकास के पंख देने आ रहे, कल करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भूमि पूजन

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद मिशन 2022 के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पक्ष में माहौल बनाने के लिए उतर चुके हैं। चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले पीएम मोदी उत्तर प्रदेश में कई मेगा परियोजनाओं की सौगात दे रहे हैं तो वहीं कई प्रोजेक्ट की आधारशिला भी रख रहे हैं। पूर्वी यूपी में कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण और बुंदेलखंड को विभिन्न उपहार देने के बाद अब पीएम मोदी पश्चिम उत्तर प्रदेश को विकास के पंख देने आ रहे हैं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 नवंबर को गौतमबुद्ध नगर में जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भूमि पूजन करेंगे। इसे पश्चिमी यूपी का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट माना जा रहा है और विकास के लिहाज से भी निर्णायक कहा जा रहा है। यूपी सरकार ने जेवर एयरपोर्ट के भूमि पूजन को भव्य बनाने की तैयारी की है। बड़े स्तर पर इंतजाम किए जा रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी एक विशाल रैली को भी संबोधित करेंगे।

एशिया के सबसे बड़े हवाई अड्डे के साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी सहित कई बड़ी परियोजनाओं की सौगात योगी सरकार ने दी हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री गुरुवार को गौतमबुद्ध नगर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शिलान्यास करेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक में आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न करने के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहा कि 30 से 35 वर्ष पूर्व से यहां के लोग एक एयरपोर्ट की मांग कर रहे थे। चीजों को वास्तविक धरातल पर उतारने के लिए जिस इच्छा शक्ति की आवश्यकता थी, उसके अभाव में कार्य आगे नहीं बढ़ पाया। प्रदेश सरकार ने वर्ष 2017 में ही तत्काल यह निर्णय लिया कि जेवर क्षेत्र में एशिया का सबसे बड़े एयरपोर्ट का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सकारात्मक एवं ईमानदार सोच के साथ जब सरकार कार्य करती है तो दमदार परिणाम देखने को मिलते हैं। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, हापुड़ और एनसीआर में व्यावसायिक एवं औद्योगिक गतिविधियों में तेजी आएगी। यह एयरपोर्ट विकास के साथ-साथ रोजगार की विभिन्न सम्भावनाओं को लेकर आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम फेज में 10 हजार करोड़ रुपये का निवेश सम्भावित है। एयरपोर्ट के निर्माण में लगभग 34 से 35 हजार करोड़ रुपये का निवेश होगा और एक लाख से अधिक लोगों को नौकरी एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। इसके साथ ही, अन्य ढेर सारी संभावनाएं भी यहां पर विकसित होंगी। उन्होंने कहा कि यह एयरपोर्ट एक ज्वाइंट वेंचर है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा एवं यमुना प्राधिकरण के साथ राज्य सरकार एयरपोर्ट के निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही है।

सीएम योगी ने कहा कि यह एयरपोर्ट प्रदेश का पांचवां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है। यह एयरपोर्ट वर्ष 2024 तक शुरू हो जाएगा। यह एयरपोर्ट भारत का पहला प्रदूषण मुक्त एयरपोर्ट होगा। साथ ही, यह एयरपोर्ट एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट भी होगा। इसके नजदीक ही प्रदेश सरकार ने फिल्म सिटी के निर्माण को आगे बढ़ाया जा रहा है, जो अपने अंतिम चरणों में है। उन्होंने कहा कि यहां पर निवेश की बहुत संभावनाएं हैं। इससे सटे हुए क्षेत्र में ही यहां पर एक मेडिकल डिवाइस पार्क विकसित किया जा रहा है। एक इलेक्ट्रानिक सिटी स्थापित करने का काम भी युद्ध स्तर पर चल रहा है। इस क्षेत्र के निकट अलीगढ़ में डिफेंस इंडस्ट्रियल कारिडोर का महत्वपूर्ण नोड है।

सीए योगी ने बताया कि यूपी में लखनऊ और वाराणसी में इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहले से ही क्रियाशील हैं। पिछले दिनों प्रधानमंत्री ने कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शुभारंभ किया है। अयोध्या में इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण प्रगति पर है। प्रदेश सरकार ने एयर कनेक्टिविटी के कार्यों को बहुत तेजी से आगे बढ़ाया है। अब तक उत्तर प्रदेश में नौ एयरपोर्ट क्रियाशील हो चुके हैं। वर्ष 2017 में प्रदेश के एयरपोर्ट केवल 25 स्थलों से जुड़े हुए थे, जिनकी संख्या आज 80 स्थलों से अधिक हो चुकी है। प्रदेश सरकार 11 नए एयरपोर्ट को विकसित करने का कार्य कर रही है। सोनभद्र, चित्रकूट, ललितपुर, आजमगढ़, श्रावस्ती, अलीगढ़, सहारनपुर, मेरठ एवं मुरादाबाद में नए एयरपोर्ट के निर्माण कार्य अंतिम चरणों में है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.