Breaking News :
>>पहाड़ में बागवानी से संवर रही जिंदगी, दीपक नौटियाल की पहल से 120 महिलाओं को मिला रोजगार>>एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल की बड़ी उपलब्धि, जीते शीर्ष पुरस्कार>>टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री>>बाथरूम में करंट लगने से अवर अभियंता अनिल कुमार की मौत, गीजर से करंट लीक होने की आशंका>>समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ>>अतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 147 भवन स्वामियों पर 14.70 लाख रुपये का जुर्माना>>बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या>>देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को>>मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप
उत्तराखण्ड

नवंबर यानी कल से विजय शंखनाद यात्रा शुरू करेगी आप, यात्रा की शुरुआत कुमाऊं की चार विधानसभाओं से होगी

आम आदमी पार्टी 25 नवंबर यानी कल से विजय शंखनाद यात्रा शुरू करने जा रही है। इस यात्रा की शुरुआत कुमाऊं की चार विधानसभाओं से होगी। यहां पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात कर आगामी चुनाव की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान पार्टी प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया बैठक भी करेंगे।

उत्तराखंड में मिशन 2022 को फतह करने के लिए भाजपा-कांग्रेस समेत सभी दलों ने अपनी-अपनी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। आम आदमी पार्टी भी जनता के बीच पैठ बनाने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में पार्टी शंखनाद यात्रा शुरू करेगी। बुधवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में आप प्रवक्ता रविंद्र आनंद ने बताया कि प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया 25 नवंबर से विजय शंखनाद यात्रा की शुरुआत करेंगे, जो कुमाऊं की चार विधानसभाओं से शुरू होगी। मोहनिया 25 नवंबर को गंगोलीहाट पहुंचेंगे

विजय शंखनाद यात्रा के तहत मोहनिया 26 नवंबर को पिथौरागढ, 27 नवंबर को लोहाघाट और 28 नवंबर को चंपावत पहुंचेंगे। यहां वे पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात कर आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही विधानसभाओं में समीक्षा बैठक भी की जाएगी।

28 से होगी चौथे चरण की रोजगार गारंटी यात्रा 

वहीं, कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल 28 नवंबर से चौथे चरण की रोजगार गारंटी यात्रा की शुरुआत करेंगे। चार दिसंबर तक चलने वाली रोजगार गारंटी यात्रा गढ़वाल की सात विधानसभाओं में निकाली जाएगी। 28 को बदरीनाथ, 29 को थराली, 30 को कर्णप्रयाग, एक दिसंबर को रुद्रप्रयाग, दो दिसंबर को केदारनाथ, तीन दिसंबर को श्रीनगर और चार दिसंबर को देवप्रयाग में यात्रा निकाली जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!