Breaking News :
>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार
उत्तराखण्ड

नकली नोट चलाने पर दो लोगों को तीन साल कैद की सजा

उत्तरकाशी : जिला एवं सत्र न्यायाधीश डीपी गैरोला की अदालत में नकली नोट के दो आरोपियों को तीन-तीन साल की कैद और पांच-पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई।

सहायक अधिशासी अधिवक्ता गंभीर सिंह चौहान ने बताया कि 23 अक्टूबर 2016 को डुंडा चौकी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर संजय कुमार उर्फ विकास पुत्र वंशीलाल पटेल, निवासी नोतन जिला पंचरंगा, पश्चिम बिहार को डुंडा में अंग्रेजी शराब की दुकान में एक हजार का नकली नोट चलाते हुए पकड़ा गया था।

तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 19 और हजार के नकली नोट मिले। आरोपी से पूछताछ पर पता चला कि इस गिरोह में उसका एक दूसरा साथी भी शामिल है, जो उत्तरकाशी मुख्य बाजार में हजार रुपये के नकली नोट चलाने के लिए डुंडा से निकल गया है।

डुंडा पुलिस ने इसकी सूचना उत्तरकाशी कोतवाली को दी। सूचना मिलने पर तांबाखानी सुरंग के पास कोतवाली और डुंडा चौकी पुलिस ने आरोपी के दूसरे साथी राहुल पुत्र महेश पटेल निवासी सनसरया, पश्चिम बिहार को नकली नोटों के साथ पकड़ लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 90 हजार रुपये और नकली नोट बरामद हुई। पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि उन्हें यह नकली नोट बिहार के एक व्यक्ति ने दिए थे, जिसका नाम वह नहीं जानते। उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति उन्हें एक लाख नकली नोट चलाने के बदले 60 हजार रुपये देता था, जिसमें से वह अब तक पांच हजार के नकली नोट चला चुके हैं।

पुलिस ने आरोपियों से एक लाख, दस हजार के नकली नोट बरामद कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। मंगलवार को न्यायालय ने दोनों आरोपियों को आइपीसी की धारा 489 सी के तहत दोषी ठहराते हुए सजा सुना दी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!