Breaking News :
>>मुंह के छालों से हैं परेशान? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय, मिलेगी राहत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय कंडोली में आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र का किया उद्घाटन>>‘धमाल 4’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, फिल्म ने तीन दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>उत्तराखंड परिवहन निगम की बड़ी तैयारी, देहरादून-दिल्ली रूट पर दौड़ेंगी हाइड्रोजन बसें>>सोमनाथ स्वाभिमान पर्व विशेष निःशुल्क ट्रेन यात्रा के लिए नैनीताल जिले से 37 श्रद्धालुओं का दल हुआ रवाना>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी
उत्तराखण्ड

किसानों को इस ब्याज दर पर मिल रहा लोन, जानिए

देहरादून : किसानों की आय दोगुना करने की कड़ी में किसानों को दो फीसद ब्याज पर एक लाख रुपये का ऋण मुहैया कराने को प्रारंभ की गई दीनदयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना ने 100 दिन पूरे कर लिए हैं। इस योजना में अब तक एक लाख किसानों को ऋण मुहैया कराया जा चुका है। सहकारिता राज्यमंत्री डॉ.धन सिंह रावत की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई सहकारिता योजनाओं की समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी गई। इस अवसर पर अन्य कई फैसले भी लिए गए।

बैठक में डॉ.रावत ने नेशनल कोआपरेटिव डेवलपमेंट कारपोरेशन (एनसीडीसी) और सहकारी बैंकों से दीनदयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना में और तेजी लाने के निर्देश दिए। आइसीडीपी परियोजना को लेकर उन्होंने सभी रेखीय विभागों में बेहतर तालमेल से समेकित विकास परियोजना तैयार करने को कहा। उन्होंने एनसीडीसी से मार्गदर्शन के मद्देनजर समन्वय बनाने को भी कहा। बैठक में यूएससीबी के अध्यक्ष दान सिंह, यूसीएफ के अध्यक्ष घनश्याम नौटियाल, निबंधक सहकारी समितियां बीएम मिश्रा, राज्य सहकारी बैंक के एमडी दीपक कुमार, अपर निबंधक इरा उप्रेती आदि मौजूद थे।

कामधेनु की लांचिंग 26 को 

दुग्ध विकास को बढ़ावा देने के लिए राज्य में 26 जनवरी को कामधेनु योजना का शुभारंभ किया जाएगा। बैठक में बताया गया कि योजना की लांचिंग में लाटरी सिस्टम से एक हजार पशुपालकों को लाभान्वित किया जाएगा। इन पशुपालकों के लिए शर्त ये होगी कि वे दुग्ध उत्पादन का 90 फीसद हिस्सा सरकारी डेरी को देंगे।

ऋण सीमा बढ़ाने को कमेटी 

सहकारिता राज्यमंत्री ने आपदा प्रभावित जिन काश्तकारों की माली हालत ठीक नहीं है, उनके ऋण माफी संबंधित प्रस्ताव उनके संज्ञान में लाने के निर्देश दिए। साथ ही किसानों के बच्चों को दिए जाने वाले शिक्षा ऋण की सीमा बढ़ाने और ब्याजदर कम किए जाने के मद्देनजर इस पर विचार के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित की गई।

31 मार्च तक समितियां कंप्यूटराइज्ड 

डॉ.रावत ने राज्य में सभी सहकारी समितियों को 31 मार्च तक कंप्यूटराइज्ड करने और किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। यह भी कहा कि जो समितियां अनुपयोगी हैं, उन्हें नजदीकी समितियों में मर्ज कर दिया जाए। साथ ही इन्हें कनार्टक की तर्ज पर मार्केटिंग सोसायटी के रूप में विकसित करने को कहा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!