Breaking News :
>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प
उत्तराखण्ड

गेट के पिलर के नीचे दबकर मासूम बच्ची की मौत

देहरादून : यमुना कॉलोनी में शनिवार दोपहर को सरकारी आवास के गेट का पिलर टूट कर एक बच्ची के ऊपर गिर गया। इस हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मलबे की चपेट में आने से पास में खेल रहा एक और बच्चा घायल हो गया। उसे एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। कैंट विधायक हरबंस कपूर भी हादसे की सूचना मिलने पर यमुना कॉलोनी पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया। साथ ही घटना को लापरवाही बताते हुए संबंधित अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का भी निर्देश दिया।

मूलरूप से पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले अनिल रावत यहां लोक निर्माण विभाग में कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत हैं। वह यहां परिवार के साथ यमुना कॉलोनी के सीटी-16 फ्लैट में रहते हैं। शनिवार दोपहर उनकी बेटी कनिका (7) आवास के बाहर लगे गेट पर अन्य बच्चों के साथ झूल रही थी।

इस दौरान अचानक गेट का पिलर बीच से टूटकर कनिका के ऊपर गिर गया। जिससे कनिका मलबे में दबकर छटपटाने लगी। यह देख आसपास खेल रहे बच्चे चिल्लाने लगे। शोर सुनकर लोग घरों से निकले और कनिका को मलबे के नीचे से निकाला, मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उधर, मलबा गिरने के दौरान आयुष कंडारी (12) पुत्र बृजेंद्र कंडारी के हाथ में भी चोटें आई हैं। हादसे को लेकर कॉलोनी में घंटों अफरातफरी का माहौल रहा।

घर में मचा कोहराम

अनिल रावत की दो संतान हैं। बेटा आदित्य (12) साल का है, जबकि कनिका उससे छोटी थी। कनिका गोविंदगढ़ के चिल्ड्रन एकेडमी में कक्षा दो में पढ़ती थी। कनिका घर के साथ कॉलोनी में रहने वाले लोगों की भी दुलारी थी। उसकी अचानक हुई मौत से आसपास के लोग स्तब्ध हैं। कनिका के पिता और मां का हादसे के बाद से रो-रोकर बुरा हाल है। घर पर ढांढस बंधाने आ रहे लोगों की भी आंखें वहां का मंजर देखकर नम हो जा रही हैं।

जर्जर हैं कॉलोनी के कई आवास

वर्षों पुरानी यमुना कॉलोनी के कई आवास जर्जर हाल में पहुंच गए हैं। कई आवासों के छत के प्लास्टर जहां उखड़कर गिरने लगे हैं, वहीं कॉलोनी के गेट भी समय के साथ अपनी मजबूती खो चुके हैं। शनिवार को हुए हादसे के बाद कॉलोनी में रहने वाले अन्य परिवारों में इसे लेकर गुस्सा साफ नजर आया। उन्होंने कैंट विधायक से इसकी शिकायत भी की। विधायक ने मौके से अधिकारियों से फोन पर बात की और कॉलोनी की जर्जर स्थिति को लेकर नाराजगी भी जताई। उन्होंने यह भी कहा कि इस हादसे के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया जाए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!