Breaking News :
>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक>>त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा>>मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि>>आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान>>रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार>>उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत>>रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई>>कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया>>उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक>>मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित>>पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना>>एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा>>‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट
उत्तराखण्ड

ऑनलाइन लॉटरी का झांसा देकर गुरुकुल कांगड़ी विवि लेक्चरर से लाखों की ठगी

देहरादून : गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय की लेक्चरर से ऑनलाइन लॉटरी जीतने का झांसा देकर जालसाजों ने 3.45 लाख रुपये ठग लिए। लेक्चरर से यह रकम दिल्ली के दो और मणिपुर के एक खाते में ट्रांसफर कराई गई है। पुलिस ने इस वारदात के पीछे दिल्ली के गैंग का हाथ होने की आशंका जताई है। एसओ क्लेमेनटाउन दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि एक टीम दिल्ली के लिए रवाना कर दी गई है।

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार में लेक्चरर के पद पर कार्यरत डॉ. रितु अरोरा पत्नी डॉ. अरविंद अरोरा का क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में लेन नंबर तीन टर्नर रोड पर मकान है। आरोप है कि बीते 28 दिसंबर को उन्हे एक शख्स का फोन आया, जिसने डॉ. रितु अरोरा को बताया कि उन्होंने ऑनलाइन लॉटरी में करीब दस लाख रुपये की धनराशि जीती है। लेकिन, यह धनराशि पाने के लिए उन्हें बतौर टैक्स लगभग साढ़े तीन लाख रुपये देने होंगे। इसके लिए तैयार होने पर फोन करने वाले शख्स ने उन्हें अलग-अलग तीन बैंक अकाउंट के नंबर नोट कराए। जिसमें डॉ. रितु अरोरा ने एक जनवरी को धनराशि जमा करा दी। मगर, बाद में उन्हें जब लॉटरी की रकम नहीं मिली तो संबंधित मोबाइल नंबर पर फोन कर स्थिति जाननी चाही, मगर यह फोन लगातार बंद आ रहा था। शक होने पर उन्होंने क्लेमेनटाउन पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी।

एसओ ने बताया कि मामले में अज्ञात शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिन तीन बैंकों में पैसे जमा कराए गए हैं, उनमें से दो महिंद्रा कोटक व विजया बैंक दिल्ली में स्थित हैं, जबकि एसबीआइ का बैंक अकाउंट मणिपुर का है। मामले में संबंधित बैंकों से जानकारी जुटाने के साथ ही टीम को ठगों की धरपकड़ के लिए दिल्ली रवाना कर दिया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!