Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
उत्तराखण्ड

खुशखबरी: उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं को मिलेगा काम, वंचितों को आजीविका

देहरादून : बेरोजगारी, पलायन और आजीविका के बेहद सीमित साधन और रहन-सहन की निम्न गुणवत्ता की चुनौतियों से जूझ रहे उत्तराखंड की बड़ी आबादी को आने वाले साल नई उम्मीदें बंधा रहे हैं। राज्य में 4.34 लाख से ज्यादा अति निर्धन व वंचित परिवारों के न्यूनतम एक सदस्य को आजीविका का साधन मुहैया कराया जाएगा। वहीं एक लाख युवाओं को रोजगार के नए अवसर और तकरीबन एक लाख किसानों को सस्ता ऋण बांटकर जीवन की दुश्वारियों से राहत दिलाने की योजना का खाका तैयार किया गया है।

कौशल विकास योजना के तहत हजारों युवाओं को प्रशिक्षण देकर अपने पैरों पर खड़ा करने की तैयारी है। जनसंख्या नियोजन की सरकार की योजनाएं अंजाम तक पहुंची तो आगामी दो से चार वर्षों में रोजगार के नए मौकों के साथ सभी बेघरों को आवास की सौगात तो हजारों घर बिजली, पानी, रसोई गैस जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित नहीं रहेंगे।

राज्य सरकार ग्राम्य विकास, उद्योग, पर्यटन आवास, ऊर्जा, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, सहकारिता, कृषि, उद्यान, कौशल विकास, पेयजल, शहरी विकास, पंचायती राज समेत तमाम महकमों में महत्वाकांक्षी योजनाओं के बूते आम आदमी के जीवन स्तर को ऊपर उठाने का खाका तैयार करने में जुटी है। इनमें कई योजनाएं केंद्रपोषित हैं, जिन्हें शिद्दत से धरातल पर उतारने की दिशा में काम चल रहा है। इन योजनाओं को राज्य में अवसंरचनात्मक सुविधाओं के विकास के लिहाज से अहम समझा जा रहा है। ये परवान चढ़ीं तो पलायन जैसी विकट और बेहद अनसुलझी गुत्थी को सुलझने में ज्यादा दिक्कत नहीं होने वाली।

पलायन की जगह रिवर्स पलायन

राज्य के बड़े विषम भू-भाग में दशकों से अभावों ने बड़ी आबादी को पलायन को मजबूर कर दिया है। इस गंभीर समस्या से निपटने के लिए कोशिशें ऊंट के मुंह में जीरा साबित हुईं, लेकिन अब चार धाम ऑलवेदर रोड, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन, चार धाम रेल नेटवर्क और सीमांत अति दुर्गम उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सड़क परियोजनाएं पर्यटन, रोजगार और आजीविका के नए अवसर के लिहाज से अहम मानी जा रही हैं। इस वजह से आने वाले वर्षों में रिवर्स पलायन की उम्मीदें संजोई जाने लगी हैं। परंपरागत खेती को जैविक खेती के नए रूप-रंग में ढालने की कवायद परवान चढऩे के साथ ही जनशून्य हो चुके गांवों में भी चहल-पहल लौटने की संभावनाएं देखी जा रही हैं।

सेवा क्षेत्र में रोजगार के मौके 

राज्य सरकार ने विजन 2020 का जो खाका बनाया है, उसके मुताबिक अगले तीन सालों में एक लाख नए रोजगार पैदा होंगे। इसके लिए सेवा के क्षेत्र पर बड़ा दारोमदार रहने जा रहा है। खासतौर पर पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाओं को खंगाला जाने लगा है। बीते पांच वर्ष में यह 33.9 फीसद से बढ़कर 36.5 फीसद पर पहुंच गया। चार धाम मार्गों के इर्द-गिर्द नए होटल, रेस्तरांओं, ढाबों के साथ ही परिवहन सेवाओं का विस्तार तकरीबन तय माना जा रहा है। इन क्षेत्रों में सरकार की मदद से एक लाख रोजगार के अवसर पैदा होंगे। पांच हजार पर्यटक होम स्टे और 200 स्टार्ट अप के जरिए हजारों युवाओं को स्वरोजगार के नए मौके मिलेंगे।

4.34 लाख लोगों को आजीविका 

आगामी वर्षों में राज्य के 4,34614 अति निर्धन परिवारों को आजीविका मुहैया कराई जाएगी। एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना (आइएलएसपी) और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका कार्यक्रम (एनआरएलएम) के तहत इस योजना को अंजाम दिया जाएगा। 11 पर्वतीय जिलों के 41 ब्लॉकों में वंचित परिवारों को आजीविका के साधन उपलब्ध कराए जाएंगे

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!