Breaking News :
>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
उत्तराखण्ड

एक तरफा प्रेम में युवती की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास

विकासनगर : अपर जिला एवं सत्र न्यायालय ने वर्ष 2016 में सेलाकुई के प्रियंका हत्याकांड में आरोपी युवक पंकज को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। पंकज ने एकतरफा प्यार में पहले तो बर्बरता से कुल्हाड़ी से वार कर प्रियंका की नाक काटी थी, बाद में कई वार कर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने आत्महत्या का भी प्रयास किया था। एडीजे ने युवक पर 25 हजार का जुर्माना भी लगाया है।

एडीजीसी अपराध नरेश चंद्र बहुगुणा के अनुसार 28 अप्रैल 2016 को सेलाकुई स्थित एक कंपनी में रात्रि ड्यूटी कर रहे पचपन सिंह चौहान को सुबह छह बजे किसी ने फोन कर सूचना दी कि उनके घर से उठा-पटक व कराहने की आवाज आ रही है। साथ ही घर अंदर से बंद है।

इसके बाद वह तुरंत घर पहुंचे। वहां पहले से मौजूद पुलिस व ग्रामीणों की मौजूदगी में कमरे की खिड़की तोड़ी गई। कमरे के अंदर पचपन सिंह की 22 वर्षीया बेटी प्रियंका गंभीर घायल अवस्था में पड़ी थी। उसके समीप ही पंकज सिंह लटवाल (22 वर्ष) पुत्र मदन सिंह मूल निवासी देवल जिला अल्मोड़ा व हाल निवासी सेलाकुई भी घायल पड़ा था।

पुलिस ने 108 के माध्यम से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां प्रियंका को मृत घोषित कर दिया गया। घटना के समय तहसीलदार रहे गुरदीप सिंह ने घायल पंकज के बयान दर्ज किए। पुलिस ने घटनास्थल से प्रियंका की हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, फर्श पर पड़ा खून, अभियुक्त पंकज के कपड़े भी कब्जे में लिए।

हत्या के बाद आरोपी ने खुद की जान लेने का भी प्रयास किया। विधि विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट में कुल्हाड़ी और पंकज के कपड़ों पर प्रियंका का खून पाया गया। विवेचक रहे एएसपी मंजूनाथ टीसी व थानाध्यक्ष सहसपुर रहे मुकेश त्यागी ने जांच के बाद चार्जशीट कोर्ट में पेश की। मामले में कुल 24 गवाहों में से 12 गवाह पेश किए गए। अभियोजन पक्ष की ओर से घटना को महिला जाति के प्रति सामाजिक अपराध और बर्बर बताते हुए अधिकतम सजा की मांग की गई। अभियोजन पक्ष व बचाव पक्ष की तमाम दलीलों को सुनने को बाद को सुनने के बाद एडीजे मोहम्मद सुल्तान ने प्रियंका हत्याकांड में दोषी पाए गए पंकज को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!