Breaking News :
>>2036 ओलंपिक की भारत में मेजबानी की मनोकामना: खेल मंत्री रेखा आर्या ने उठाई ‘संकल्प कांवड़ यात्रा’>>उत्तराखंड में देर रात कांपी धरती, उत्तरकाशी में 4.2 और टिहरी में 2.0 तीव्रता का भूकंप>>हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की तैयारी, आज से 17 अगस्त तक होंगे देशभक्ति के विविध कार्यक्रम>>14 महिलाओं को तीलू रौतेली, 35 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को राज्य स्तरीय सम्मान>>शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक>>55 साल, 5000 मैच और अनगिनत रिकॉर्ड… जानिए कैसे बदलता गया पुरुष वनडे क्रिकेट का रोमांच>>स्वच्छ एवं सुंदर शहर के लिए जनसहभागिता जरूरी- डीएम>>बार-बार फूल रही है सांस तो न करें नजरअंदाज, दिल से लेकर फेफड़ों तक इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>कपकोट में खीर गंगा नदी से 49 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद>>ओटीटी पर दस्तक देने जा रही कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’, इस दिन होगी स्ट्रीम>>मुख्यमंत्री ने पेंशन लाभार्थियों को कुल ₹ 146 करोड़ 32 लाख की पेंशन राशि का किया भुगतान>>स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने की समीक्षा बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय (Sports University ) गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की>>एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन>>उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण>>देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत>>बालों को लंबा, घना और चमकदार बनाना है? रोजाना खाएं ये पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स>>तांबा-एल्युमीनियम की कीमतों में आई उछाल, घरेलू उपकरणों और EV की कीमतें बढ़ने के आसार>>महिला टी20 एशिया कप 2026 का शेड्यूल जारी>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एक हफ्ते में पार किया 300 करोड़ का आंकड़ा
उत्तराखण्ड

खुफिया विभाग की रिपोर्ट, सीएम आवास ही नहीं सुरक्षित

देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का सरकारी आवास ही सुरक्षित नहीं है। आलम यह है कि यहां लगे 30 सीसीटीवी कैमरों में से 15 खराब हैं। इतना ही नहीं चाहरदीवारी भी टूटी हुई है। खुफिया विभाग ने सीएम आवास को लेकर 22 बिंदुओं पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर गृह विभाग को भेजी है। रिपोर्ट में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने पर जोर दिया गया है।

खुफिया विभाग ने फरवरी प्रथम सप्ताह में मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा व्यवस्था जांची थी। इस दौरान उन्हें कई जगह खामियां मिलीं। रिपोर्ट में खराब सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त करने के साथ ही निकास और मुख्य द्वार के बीच अतिरिक्त वॉच टावर स्थापित करने, बाउंड्री के भीतर लगे वृक्षों की टहनियों की छंटाई, स्ट्रीट लाइट की संख्या बढ़ाने, सीसीटीवी कैमरे का मॉनिटर मुख्य सुरक्षा अधिकारी के कार्यालय में लगाने और परिसर में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने की संस्तुति की गई है।

रिपोर्ट के बाद अपर सचिव गृह अजय रौतेला की तरफ से अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री, सचिव राज्य संपत्ति, सचिव स्वास्थ्य, डीजीपी उत्तराखंड और जिलाधिकारी देहरादून को जरूरी कार्रवार्इ के लिए पत्र लिखा गया है।

सुरक्षा और मेडिकल अलार्म जरूरी 

मुख्यमंत्री आवास में फायर अलार्म लगा हुआ है। लेकिन समिति ने अलार्म को सुरक्षा के लिहाज से नाकाफी बताया। ऐसे में यहां सुरक्षा तैनाती के स्थान पर वॉच टावर, प्रवेश द्वार, स्वागत कक्ष, आइसोलेशन आवास, व कार्यालय में सुरक्षा अलार्म लगाना जरूरी है। इसके अलावा मुख्यमंत्री के आवास व कार्यालय में मेडिकल अलार्म लगाया जाए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!