Breaking News :
>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार
पर्यावरण

केंद्र की मदद से निखरेगा उत्तराखंड में इको टूरिज्म

देहरादून : विषम भूगोल और 71 फीसद वन भूभाग वाले उत्तराखंड में वन एवं जन के रिश्ते मजबूत करने के साथ ही जंगलों के जरिये राज्यवासियों की आर्थिकी संवारने के लिए सरकार ने केंद्र की शरण ली है। कोशिश रंग लाई तो केंद्र की ‘स्वदेश दर्शन’ योजना के जरिये न सिर्फ यहां पांच इको टूरिज्म सर्किट निखरेंगे, बल्कि राज्य की बजट जुटाने की चिंता भी दूर होगी।

इस कड़ी में इको टूरिज्म विकास निगम ने इन सर्किट के आने वाले 37 स्थलों व उनके नजदीकी गांवों में तमाम योजनाएं संचालित करने के मद्देनजर सात सौ करोड़ के प्रस्ताव केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय को भेजे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि नववर्ष में केंद्र से कुछ न कुछ सौगात अवश्य मिल जाएगी।

प्रकृति आधारित पर्यटन को बढ़ावा देने और जंगलों के जरिये ग्रामीणों की झोलियां भरने के उद्देश्य से ही राज्य में पांच इको टूरिज्म सर्किट देहरादून-ऋषिकेश, कोटद्वार, रामनगर-नैनीताल, यमुना-टौंस वैली व नंधौर-चंपावत विकसित किए जा रहे हैं। इनके अंतर्गत 37 महत्वपूर्ण स्थलों के साथ ही आसपास दो सौ से अधिक गांव हैं। योजना तो बनाई गई और कोटद्वार सर्किट से इसका शुभारंभ भी किया गया है, लेकिन इन सर्किट के लिए बजट जुटाना मुश्किल हो रहा है।

इस सबको देखते हुए केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की स्वदेश दर्शन योजना से राज्य को कुछ उम्मीद बंधी है। वजह यह कि योजना का एक बिंदु इको टूरिज्म भी है। इको टूरिज्म विकास निगम के प्रबंध निदेशक अनूप मलिक के मुताबिक इको टूरिज्म सर्किट के लिए स्वदेश दर्शन में सात सौ करोड़ की योजनाओं के प्रस्ताव भेजे गए हैं।

इसके तहत इन सर्किट में पडऩे वाले स्थलों के पर्यटन के लिहाज से विकास के साथ ही गांवों में युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने समेत कई योजनाएं शामिल हैं। मंशा यह है कि जंगल को नुकसान पहुंचाए बगैर पर्यटन की गतिविधियां हों और इनसे रोजगार के अवसर पर भी सृजित हों। उन्होंने कहा कि केंद्र ने इन प्रस्तावों पर रुचि दिखाई है और उम्मीद है कि नए साल में कुछ मंजूर हो जाएं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!