Breaking News :
>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड परिवहन निगम को मुफ्त यात्रा बजट के लिये प्रावधान

देहरादून- परिवहन निगम को भविष्य में मुफ्त यात्रा की प्रतिपूर्ति के लिए संबंधित महकमों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने सचिव परिवहन व सचिव वित्त को मुफ्त यात्रा सुविधा की प्रतिपूर्ति के लिए परिवहन विभाग के अंतर्गत लेखा शीर्षक में शीर्षकवार बजट प्रावधान करने के निर्देश दिए हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने परिवहन निगम के प्रतिपूर्ति दावों को और मजबूत बनाने के लिए डायरेक्ट बेनेफिसरी ट्रांसफर (डीबीटी) व्यवस्था प्रभावी करने के लिए कार्ययोजना बनाने के भी निर्देश दिए हैं।

उत्तराखंड परिवहन निगम समय-समय पर सरकार की ओर से संचालित कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत मुफ्त बस सेवा सुविधा देता है। स्थिति यह बनी हुई है कि अधिकांश विभाग इन सेवाओं के लिए परिवहन निगम का सहयोग लेने के बाद इसकी प्रतिपूर्ति नहीं कर पाते हैं। इसके लिए निगम को समय-समय पर शासन में दस्तक देकर संबंधित विभागों से भुगतान कराने का अनुरोध करना पड़ता है।

इस संबंध में इसी माह मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। अब इस बैठक का कार्यवृत जारी हो चुका है। बैठक में यह बात सामने आई कि निगम को वर्ष 2013 में आई आपदा के दौरान यात्रियों को दी गई मुफ्त यात्रा के अलावा अन्य तमाम योजनाओं के लिए 35 करोड़ से अधिक रुपये का भुगतान नहीं किया गया है। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि निगम की कमजोर माली हालात को देखते हुए सभी विभाग तत्काल इसका भुगतान सुनिश्चित करेंगे।

मुख्य सचिव की ओर से परिवहन निगम की प्रतिपूर्ति के लिए उठाए गए कदमों की रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के महामंत्री रवि पचौरी ने सराहना करते हुए कहा कि इससे निगम को खासी राहत मिलेगी।

ये हैं लंबित भुगतान के मामले 

– 65 वर्ष से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त बस सेवा

– रुद्रप्रयाग से कलेक्ट्रेट और कलेक्ट्रेट से रुद्रप्रयाग की मुफ्त बस सेवा

– केदारनाथ आपदा के दौरान उत्तराखंड और अन्य प्रांतों के यात्रियों को मुफ्त यात्रा के जरिए उनके गंतव्य स्थानों पर पहुंचाना

– नेपाल के काठमांडू में आए भूकंप त्रासदी के दौरान परिवहन विभाग की ओर से उपलब्ध कराए गए वाहनों के खर्च की प्रतिपूर्ति का भुगतान

– विधानसभा निर्वाचन के प्रतिपूर्ति दावों के सापेक्ष काफी कम भुगतान

– छात्राओं, दिव्यांगजन एवं उनके सहवर्ती व बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थाटन योजना का भुगतान

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!