Breaking News :
>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक>>दहेज की माँग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त
पर्यावरणसम्पादकीयसुर्खियाँ

आओ हम सब मिलकर देश के संकटमोचक हिमालय को बचायें

देश के लगभग सत्तर करोड़ और दुनिया के लगभग दो सौ करोड़ लोगों का पालक आज खुद संकट में है। उत्तराखण्ड की त्रासदी हिमालय में बिगड़ते हालात का ही संकेत है। हिमालय को जीवन की हलचल का केंद्र माना जाता है। हमारे पुराणों-शास्त्रों में भी इस महान अद्भुत संरचना का ऊँचा स्थान रहा है और आज भी हम बात-बात में हिमालय का जिक्र किसी न किसी रूप में करते रहते हैं। हिमालय के परोक्ष व अपरोक्ष दोनों ही लाभ हमने सदियों से भोगे हैं। पानी, हवा, मिट्टी, जंगल हिमालय के उत्पादों ने ही देष की सभ्यता को जन्म दिया है। नदियां देश की धमनी रहीं हैं और यहां के वन उत्पादों और मिट्टी ने करोड़ों का पेट भरा है। देवी-देवताओं, साधु-संतों ने इसे तप स्थली माना और भगवान विष्णु, शिव और अन्य देवी-देवताओं का यहॉ वास रहा है। आज भी हिमालय के विभिन्न क्षेत्रों में करोड़ों लोग अपनी आस्था के फूल चढ़ाने आते हैं। आज हिमालय हमसे नाराज सा प्रतीत होता है क्योंकि हमने न इसके संरक्षण के बारे में सोचा और न ही कभी इसके बारे में चिंता व्यक्त की। उत्तराखण्ड में आयी त्रासदी ने इस बात पर मुहर लगा दी है कि कहीं न कहीं हिमालय हमसे रूष्ट है। त्रासदी चाहे उत्तराखण्ड में हो या फिर लेह में लेकिन इस त्रासदी को पहले हिमालयवासी ही झेलते हैं। यह पहली बार हुआ है कि उत्तराखण्ड में आयी इस त्रासदी से अन्य मैदानी राज्यों के लोगों को भी इसका कोप झेलना पड़ा है। यही कारण है कि हिमालय के इस गुस्से का आभास देश-दुनिया को हुआ है। अब हमें तत्काल रूप से हिमालय के प्रति गंभीर होने की आवष्यकता है। दुनिया की आपसी आर्थिक प्रगति की दौड़ और उसको भोगने की ललक ही प्राकृतिक त्रासदियों का कारण है। आज मनुष्य को यह भी ज्ञात नहीं है कि अपने सुख भोगने के साथ-साथ एक ओर से अपने लिये ही दुःखों का रास्ता बना रहा है। आज हमें हिमालय को बचाने के लिये एकजुट होने की आवश्यकता है और ऐसा अभी तक संभव नहीं हो पाया है। हिमालय संरक्षण को पर्वतीय क्षेत्रों में संतुलित विकास जरूरी है। ग्लेशियर, नदी व पेड़ों का अस्तित्व को लेकर भी गंभीरता बरती जानी चाहिये, तभी हिमालय को क्षति से बचाया जा सकता है। आज यही हिमालय कई दशकों से हमारे देश की रक्षा के लिये दिन हो या रात हर समया एक सुदृढ़ फैसले के साथ खड़ा रहता है कि मुझे इस देश की सुरक्षा करनी है और हम हैं कि इसी को नुकसान पहुँचा रहे हैं। क्या हो गया है आज मनुष्य को ? क्यों अपने सुख के लिये प्रा​कृतिक सम्पदाओं को नुकसान पहुँचा रहा है ? वैज्ञानिकों द्वारा एक दशक तक हिमालय पर किये गये शोध से यह भी पता चला है कि असंतुलित विकास ही हिमालय को क्षति पहुँचा रहा है। विकास के लिये प्रकृति से इतना अधिक छेड़छाड़ न किया जाय कि परिणाम नुकसान के रूप में हमारे सामने आयें। वैज्ञानिकों का कहना है कि ग्लेशियरों का पिघलना बंद तो नहीं किया जा सकता, पर थोड़ा सचेत रहा जाये तो पिघलने की मात्रा को कम किया जा सकता है, जैसा कि कराकोरम के ग्लेशियर प्रदूषणमुक्त वातावरण मिलने से बढ़ रहे हैं। वहीं प्रदूषण बढ़ने से आज लद्दाख के छोटे ग्लेशियर खत्म होते जा रहे हैं। ग्लेशियर किसी भी क्षेत्र के हों, वह हिमालय के संरक्षण के आधार बने हुये हैं। गंगोत्री के ग्लेशियरों को भी इसीलिये जलवायु परिवर्तन के नुकसान से बचाये रखना जरूरी है। आज हम सभी को शपथ लेनी होगी कि हम अपनी प्राकृतिक सम्पदाओं को सुरक्षित रखने का प्रयास हर संभव करेंगे और हिमालय जो हमारी रक्षा के लिये खड़ा है उसे भी नुकसान से बचायेंगे जिससे कि हम भी उसके क्रोध से बच पायें और जैसी आपदा उत्तराखण्ड में जून के महीने आई, दोबारा ऐसी आपदा न आये इसके लिए पर्यावरण संरक्षण हेतु आवश्यक कदम उठाने के लिए हमेशा एक जुट होकर प्रयासरत रहेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!