Breaking News :
>>हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की तैयारी, आज से 17 अगस्त तक होंगे देशभक्ति के विविध कार्यक्रम>>14 महिलाओं को तीलू रौतेली, 35 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को राज्य स्तरीय सम्मान>>शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक>>55 साल, 5000 मैच और अनगिनत रिकॉर्ड… जानिए कैसे बदलता गया पुरुष वनडे क्रिकेट का रोमांच>>स्वच्छ एवं सुंदर शहर के लिए जनसहभागिता जरूरी- डीएम>>बार-बार फूल रही है सांस तो न करें नजरअंदाज, दिल से लेकर फेफड़ों तक इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>कपकोट में खीर गंगा नदी से 49 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद>>ओटीटी पर दस्तक देने जा रही कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’, इस दिन होगी स्ट्रीम>>मुख्यमंत्री ने पेंशन लाभार्थियों को कुल ₹ 146 करोड़ 32 लाख की पेंशन राशि का किया भुगतान>>स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने की समीक्षा बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय (Sports University ) गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की>>एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन>>उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण>>देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत>>बालों को लंबा, घना और चमकदार बनाना है? रोजाना खाएं ये पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स>>तांबा-एल्युमीनियम की कीमतों में आई उछाल, घरेलू उपकरणों और EV की कीमतें बढ़ने के आसार>>महिला टी20 एशिया कप 2026 का शेड्यूल जारी>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एक हफ्ते में पार किया 300 करोड़ का आंकड़ा>>उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी>>उत्तराखंड में ड्रग्स के खिलाफ सख्ती बढ़ेगी, मुख्य सचिव ने NCORD बैठक में दिए कड़े निर्देश
उत्तराखण्ड

अप्रैल से महंगी होगी बिजली, जल्द तय होगीं नई दरें

देहरादून : प्रदेश में एक अप्रैल से बिजली महंगी हो जाएगी। हालांकि बिजली की नई दरें क्या होंगी, इस पर विद्युत नियामक आयोग 20 से 25 मार्च के बीच निर्णय लेगा। बिजली के तीनों निगमों (ऊर्जा निगम, पावर ट्रांसमिशन कार्पोरेशन लि. उत्तराखंड जलविद्युत निगम लि.) की मंशा पर बात करें तो नए वित्तीय वर्ष से बिजली के दामों में 21.15 फीसद बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया गया है।

इस प्रस्ताव पर आयोग ने जब विभिन्न वर्ग के उपभोक्ताओं को सुनवाई के लिए आमंत्रित किया तो खिलाफत शुरू हो गई। बिजली दर में इजाफा न करने के पक्ष में उपभोक्ताओं ने तमाम आपत्तियां व सुझाव भी आयोग को दिए।

आयोग के कार्यालय में विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष सुभाष कुमार ने उपभोक्ताओं की सुनवाई की। सबसे पहले इंडस्ट्री व कमर्शियल सेक्टर के उपभोक्ताओं के सुझाव व आपत्तियां मांगी गईं। सभी ने एक स्वर में इस प्रस्ताव की खिलाफत करते हुए कहा कि बिजली निगम अपनी नाकामी से हो रही हानि को पूरा करने के लिए उपभोक्ताओं पर मनमाने दाम थोपना चाहती हैं।

वहीं, शाम के समय घरेलू व सिंचाई से जुड़े बिजली उपभोक्ताओं की सुनवाई की गई। यहां भी उपभोक्ताओं ने प्रस्तावित दर पर जमकर भड़ास उतारी।

निगम कार्मिकों को मुफ्त बिजली की होगी जांच

जनसुनवाई में विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष सुभाष कुमार ने भी माना कि बिजली दर में 21.15 फीसद बढ़ोतरी का प्रस्ताव बेहद अधिक है। बिजली दर बढ़ाने पर जगह व्यवस्थाओं में सुधार के उपभोक्ताओं के सुझाव पर भी उन्होंने सहमति जताई।

सुनवाई के दौरान आयोग अध्यक्ष सुभाष कुमार ने कहा कि एक ओर उपभोक्ताओं पर महंगी बिजली का बोझ लादने की तैयारी की जा रही है और दूसरी तरफ ऊर्जा निगम अपने कार्मिकों को मुफ्त बिजली देने से बाज नहीं आ रहा।

उन्होंने कहा कि पूर्व में निगम को आदेश दिए जा चुके हैं कि मुफ्त बिजली की सुविधा न सिर्फ वापस ली जाए, बल्कि सभी कार्मिकों के आवास पर अनिवार्य रूप से मीटर लगाए जाएं। निगम के प्रबंध निदेशक मीटर लगाए जाने का दावा तो कर रहे हैं, मगर इसकी हकीकत क्या है, इसका पता लगाए जाने की जरूरत है।

अब समय आ गया है कि ऊर्जा निगम के कार्मिकों को दी जा रही मुफ्त बिजली की जांच की जाए। इस दिशा में जल्द जांच कराई जाएगी और उसके अनुसार कार्रवाई भी होगी। इसके अलावा बिजली निगमों को लाइन लॉस कम करने, बिजली चोरी रोकने और अन्य व्यवस्थागत सुधार करने को भी बाध्य किया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!