Breaking News :
>>गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल>>पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश>>आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार>>देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश>>गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी>>नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत>>हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील>>श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण>>सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज>>जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण>>ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा>>बदलते मौसम में बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए रखें खास ध्यान, खानपान से लेकर साफ-सफाई तक जरूरी>>एमएलसी चुनाव: अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- वोट से नहीं, खोट से जीतती है पार्टी>>एशियन पैरा गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज यादव का निधन, खेल जगत में शोक की लहर>>मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक>>मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील>>त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को भेजे>>भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत>>बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर
आर्थिक गतिविधियाँकारोबार

दुनिया के चौथे सबसे अमीर इंसान बने जुकरबर्ग, 42.4 अरब डॉलर बढ़ी संपत्ति

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 07 फ़रवरी 2024, न्यूयॉर्क। मेटा प्लेटफॉर्म के सीईओ मार्क जुकरबर्ग अब दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति बन गये हैं। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि मेटा के शेयर की कीमत में उछाल के बाद इस साल उनकी कुल संपत्ति किसी भी अन्य व्यक्ति से ज्यादा बढ़ी है जिससे वह इस मुकाम तक पहुँचे हैं। जुकरबर्ग की संपत्ति 2024 में अब तक 42.4 अरब डॉलर बढ़ गई है, जिसने उन्हें ब्लूमबर्ग के बिलियनेयर इंडेक्स में चौथे स्थान पर पहुंचा दिया है। मार्केटवॉच की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने अब माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स को पीछे छोड़ दिया है, जो पांचवें स्थान पर खिसक गए हैं।

जुकरबर्ग की कुल संपत्ति अब 170 अरब डॉलर है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, कंपनी के 2023 प्रॉक्सी स्टेटमेंट और नियामक फाइलिंग के आधार पर, जुकरबर्ग की अधिकांश संपत्ति मेटा प्लेटफॉर्म (पूर्व में फेसबुक) में लगभग 13 प्रतिशत की हिस्सेदारी से प्राप्त हुई है। जुकरबर्ग दुनिया के सबसे बड़े सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के पीछे की कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी हैं। मेनलो पार्क, कैलिफ़ोर्निया स्थित व्यवसाय का 2022 में 117 अरब डॉलर का राजस्व था और इसके लगभग 3.7 अरब मासिक यूजर हैं।

इसकी प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश 2012 में उस समय की सबसे बड़ी प्रौद्योगिकी आईपीओ थी। फेसबुक दुनिया का सबसे बड़ा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। जनवरी 2023 की कंपनी प्रस्तुति के अनुसार, मेटा प्लेटफ़ॉर्म पर हर महीने लगभग 3.7 अरब सक्रिय यूजर हैं, जिनमें फेसबुक पर लगभग तीन अरब शामिल हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!