Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
आर्थिक गतिविधियाँ

जोमैटो ने वेज ग्राहकों के लिए अपने प्लेटफॉर्म पर ‘प्योर वेज फ्लीट’ और ‘प्योर वेज मोड’ को किया शामिल 

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 21 मार्च 2024, नई दिल्ली। जोमैटो के को-फाउंडर और सीईओ दीपिंदर गोयल ने प्योर वेज ग्राहकों का ख्याल रखते हुए अपने प्लेटफॉर्म पर ‘प्योर वेज फ्लीट’ और ‘प्योर वेज मोड’ को शामिल किया है, जिससे कस्टमर्स को ऐसे रेस्टोरेंट ढूढऩे में आसानी होगी, जो केवल शाकाहारी भोजन परोसते हैं। उन्होंने कहा कि ये प्योर वेज मोड और प्योर वेज फ्लीट किसी धर्म या राजनीति पार्टी विशेष के लिए लॉन्च नहीं किया गया है। ‘प्योर वेज मोड’ में ऐसे रेस्तरां शामिल होंगे जो केवल शाकाहारी भोजन परोसते हैं और मांसाहारी आइटम परोसने वाले सभी रेस्तरांओं को बाहर कर दिया जाएगा।

गोयल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, भारत में शाकाहारी लोगों का प्रतिशत सबसे बड़ा है, और हमें उनसे जो सबसे महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया मिली है, वह यह है कि वे इस बात पर बहुत खास ध्यान देते हैं कि उनका भोजन कैसे पकाया जाता है । ‘प्योर वेज फ्लीट’ केवल शुद्ध शाकाहारी रेस्तरां के ऑर्डर ही परोसेगा। गोयल ने कहा, इसका मतलब यह है कि नॉन-वेज भोजन या नॉन-वेज रेस्तरां द्वारा परोसा गया शाकाहारी भोजन, हमारे ‘प्योर वेज फ्लीट’ के लिए बने हरे डिलीवरी बॉक्स के अंदर कभी नहीं जाएगा। कंपनी भविष्य में ग्राहकों की विशेष जरूरतें पूरी करने के लिए और अधिक विशिष्ट चीजें लाने की योजना बना रही है।

जोमैटो ने बताया कि कंपनी आने वाले समय में हाइड्रोलिक बैलेंसर्स के साथ एक विशेष केक डिलीवरी लेकर आ रही है, जो केक को खराब होने से बचाता है। अगले कुछ हफ्तों में यह सुविधा पूरे देश में चरणबद्ध तरीके से लागू हो जाएगी। फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म ने चालू वित्तवर्ष की तीसरी तिमाही में 125 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया, जिसमें पिछले साल की समान तिमाही की तुलना में 390 करोड़ रुपये का सुधार है। वित्तवर्ष 24 की तीसरी तिमाही में इसका समेकित समायोजित राजस्व साल-दर-साल 53 प्रतिशत बढक़र 3,609 करोड़ रुपये हो गया।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *