Breaking News :
>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा क्रय एजेंसियों को दिशा निर्देश किये गये जारी – काश्तकारों को धान का सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य का भुगतान हो

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 27 अक्टूबर 2020, हल्द्वानी (सूचना)। काश्तकारों को धान का सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य का भुगतान हो और क्रय केन्द्रों पर मानकों के अनुसार धान की खरीद हो तथा क्रय केन्द्रों पर काश्तकारों के लिए सभी सुविधायें उपलब्ध रहें। इसके सम्बन्ध में जिलाधिकारी श्री सविन बंसल द्वारा क्रय एजेंसियों को दिशा निर्देश जारी किये गये हैं। विगत दिनों जिलाधिकारी द्वारा गौलापार तथा लाखनमण्डी चोरगलिया धान क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थायें परखी तथा काश्तकारों से दोतरफा संवाद भी कायम किया। जिलाधिकारी को काश्तकारों ने अनेकों अव्यवस्थाओं के बारे में बताया तथा क्रय केन्द्र एजेन्सियोें की सुस्ती की ओर भी ध्यान दिलाया। किसानों द्वारा बताई गई समस्याओं को जिलाधिकारी द्वारा गम्भीरता से लिया गया है। उन्होंने कहा कि किसान का देश की अर्थव्यवस्था मे विशेष योगदान है। कड़ी मेहनत के साथ उसके द्वारा की गई उपज का वाजिब दाम मिले और वह बिचैलियों के शोषण से मुक्त रहे, इसके लिए हमको सामुहिक प्रयास तत्परता के साथ कार्य करना होगा। क्रय एजेंसियों के अधिकारी तथा सम्बन्धित क्षेत्र के उपजिलाधिकारी क्रय केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था को और बेहतर बनायें।

गौलापार स्थित साधन सहकारी समिति कुुंवरपुर के धान क्रय केन्द्र में पीने के पानी की उचित व्यवस्था न पाये जाने पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिये हैं कि क्रय केन्द्र पर पानी के टैंक की समुचित सफाई व्यवस्था कराई जाए। उन्होंने सहायक निबंधक सहकारी समितियां को निर्देश दिये कि क्रय केन्द्रों पर किसानों एव श्रमिकों के लिए पेयजल के डिस्पेंशर एवं डिस्पोजल कप रखे जायें। पेयजल की व्यवस्था इस प्रकार से हो कि कोविड-19 के संक्रमण की सम्भावना न रहे। क्रय केन्द्र पर कम्प्यूटर मे नैट का संयोजन न होने से खरीद में गति नहीं हो रही है, मोबाइल डाटा के जरिये कम्प्यूटर का संचालन होने से भी काफी बड़ी रूकावट आने पर जिलाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से कम्प्यूटर मे हाई स्पीड नैट संयोजन लगाकर कार्य करने के निर्देश दिये हैं ताकि धान क्रय के हेतु सर्वर का निर्बाध संचालन कराते हुए क्रय प्रक्रिया मे आने वाले व्यवधान को दूर किया जा सके। उन्होंने क्रय केन्द्र में श्रमिकों की कम संख्या पर भी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने सहायक निबंधक को निर्देश दिये कि वह खरीद मे तेजी लाने के लिए श्रमिको की संख्या मे इजाफा करें।

जिलाधिकारी को काश्तकारों ने बताया कि गौलापार मे चोरगलिया क्षेत्र मे बारीक धान का उत्पादन बहुतायत मे होता है। लेकिन क्रय केन्द्रों पर बारीक धान को नहीं लिया जा रहा है। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने अवगत कराया कि इन प्रजातियोें के धान की रिकवरी औसत कम होने के कारण खरीदी नहीं जा रही है। धान क्रय नीति के अनुसार धान हलिंग से 67 प्रतिशत चावल रिकवरी प्राप्त की जानी है। जिलाधिकारी ने सम्भागीय खाद्य नियंत्रक से कहा कि किसानों के धान नियमों के तहत जिस माप के ग्राहय है उसका नमूना प्राप्त कर परीक्षण कराकर ग्राहय धान का निर्धारण करें, इसके लिए सहायक निबंधक को निर्देश दिये हैं कि किसानों से बारीक धान का नमूना प्राप्त कर सम्भागीय खाद्य नियंत्रक के माध्यम से नवीन मण्डी स्थित प्रयोगशाला मे नमूना जांच कराकर काश्तकारों को अवगत कराया जाए तथा सहायक निबंधक धान क्रय हेतु ग्राहय काॅमन तथा ए – ग्रेड बारीक धान के सम्बन्ध में बनाये गये नियमों को किसानों को उपलब्ध कराकर व्यापक प्रचार प्रसार भी करायें ताकि किसानों को वास्तविक तथ्यों एवं नियमों की जानकारी हो सके। उन्होंने कहा धान क्रय केन्द्रों में काश्तकारों का पंजीयन व जारी टोकन पर केन्द्र सचिव के हस्ताक्षर अनिवार्य रूप से किये जायें।

गौरतलब है कि धान क्रय केन्द्रों काश्तकारों की लम्बी लाइन को देखते हुये जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने कुवरपुर व लाखन मण्डी में अतिरिक्त एक-एक तौल कांटा स्थापित करने की स्वीकृति दे दी है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नये कांटे तत्काल स्थापित कर धान खरीद मे तेजी लायें ताकि क्रय केन्द्रों पर किसानों को लम्बा इंतजार न करना पड़े। उन्होंने बताया कि जनपद में नमी का आंकलन करते हुए शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य के तहत काॅमन धान 1868 रूपये कुंतल तथा ग्रेड-ए का धान 1888 रूपये प्रति कुंतल क्रय किया जा रहा है। उन्होंने जनपद के काश्तकारो से अपील की है कि वह धान की बिक्री के लिए प्रशासन द्वारा स्थापित क्रय केन्द्रों पर ही धान की बिक्री करें। उन्होंने कहा कि निर्धारित मूल्य के अनुसार किसानों को ऑनलाइन भुगतान उनके खातों में किया जा रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!