Breaking News :
>>सोमेश्वर में जन मिलन कार्यक्रम, कई ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन>>अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को फिर झटका, सभी की जमानत याचिकाएं खारिज>>एसजीआरआरयू के दीक्षारंभ का भव्य समापन, रेन डांस पर जमकर थिरके छात्र-छात्राएं>>ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे ठप: भल्लेगांव बागवान के पास पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से बंद हुआ मार्ग>>मुख्य सचिव ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश>>भारत ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में 165 रन से हराया>>सलेड़ी -खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल(भीमताल) बाईपास मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारम्भ>>जापानी तकनीक का लाभ छोटे किसानों तक पहुंचाएं, कृषि लागत घटाकर उत्पादकता बढ़ाएं: शिवराज सिंह चौहान>>रेलटेल के शेयरों में 6% का उछाल, ₹290 के पार पहुंचा भाव>>बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 100 करोड़ के पार हुई फिल्म की कमाई>>देहरादून में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार>>हर महीने के पहले मंगलवार को होगी समन्वय बैठक, जिलों की समस्याओं का तेजी से होगा समाधान>>केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा>>सीमाद्वार जलभराव पर डीएम सख्त, 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश>>ऋषिकेश: अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील>>तमक नाले में लापता हवलदार पंकज की तलाश तेज, SDRF-NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं>>उत्तराखंड में सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं>>रूम फ्रेशनर की खुशबू के पीछे छिपा खतरा? ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती हैं ये परेशानियां>>मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा>>‘जन नायकन’ की OTT रिलीज डेट तय, 21 अगस्त से ZEE5 पर होगी स्ट्रीम
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता दिवस के आयोजन स्थल पुलिस लाईन का सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों के साथ किया स्थलीय निरीक्षण

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 8 अगस्त 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव द्वारा स्वतंत्रता दिवस के आयोजन स्थल पुलिस लाईन का सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया गया। साथ ही आयोजन को सफल बनाने के लिए मौके पर ही विभिन्न विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने आयोजन स्थल पर यातायात, सुरक्षा, सिटिंग एरेंजमेंट, डेकोरेशन, साफ-सफाई, सांउड सिस्टम, वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए वाटर पू्रफ सिटिंग एरेंजमेंट, विद्युत सप्लाई की वैकल्पिक व्यवस्था इत्यादि सभी दृष्टिकोण से आयोजन की तैयारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने पुलिस विभाग को यातायात, सुरक्षा, आगन्तुकों की चैकिंग तथा कोविड-19 को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग को बनाये रखने के निर्देश दिये। लोक निर्माण विभाग को आयोजन स्थल पर अस्थाई निर्माण, मंच व विभिन्न श्रेणी के आगन्तुकों के अनुसार सिटिंग एरेंजमेंट तैयार करने में सहायता करने तथा डेकोरेशन करने के निर्देश दिये। नगर निगम देहरादून को आयोजन स्थल पर व्यापक सेनिटाइजेशन व साफ-सफाई करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने कहा कि इस बार कोरोना महामारी को देखते हुए स्वतंत्रता दिवस के आयोजन को बडे़ ही सावधानी और सजकता से मनाया जाना है। इसी को देखते हुए आयोजन स्थल पर हर हाॅल में सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखी जाय। प्रत्येक आगन्तुक की थर्मल स्क्रीनिंग की जाय तथा उसका विवरण भी दर्ज किया जाय। उन्होंने आयोजन स्थल पर बेहतर सांउड सिस्टम के साथ ही वैकल्पिक विद्युत व्यवस्था के लिए जनरेटर भी रखने के निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि आयोजन स्थल पर मास्क, सेनिटाइज और ऑक्सीमीटर की भी व्यवस्था की जाय। उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि कोविड-19 को देखते हुए सावधानी जरूर बरती जाय, किन्तु स्वतंत्रता दिवस की भव्यता में किसी भी प्रकार की कोर-कसर न छोड़ी जाय।
इस अवसर पर आयोजन स्थल पर निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर स्वेता चैबे, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) बीर सिंह बुदियाल, उप निदेशक सूचना के.एस चैहान, अधिशासी अभियन्ता लो.नि.वि. जे.एस.चैहान, उपायुक्त नगर निगम सोनिया पंत, नगर मजिस्ट्रेट कुशम चैहान सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!