Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंसामाजिक गतिविधियाँ

जिलाधिकारी डॉ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने सुनी जन-समस्यायें, कुल 21 शिकायतें/समस्यायें लोगों द्वारा जिलाधिकारी के संज्ञान में लाई गई

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 30 जुलाई 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डॉ० आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनसुनवाई में आज कुल 21 शिकायतें/समस्यायें लोगों द्वारा जिलाधिकारी के संज्ञान में लाई गई, जिनमें मुख्य रुप से जमीन में अवैध कब्जे, आर्थिक सहायता, शस्त्र लाइसेंस, अतिक्रमण, वाहनों के संबंध में, अनियमितता की जाँच, मानदेय भुगतान, खोखले पेड़ों के कटान, गिरासू भवन एवं मलवा हटाए जाने को लेकर आम लोगों द्वारा उठाई गई।

[box type=”shadow” ]जनसुनवाई के दौरान:

  • हेरिटेज स्कूल भवन में निर्माण के बाद अवशेष मलवा उठान के संबंध में शिकायत की गई, जिस पर वर्षाकाल के बाद मलवा हटाने की अनुमति दी जाएगी।
  • भंडारीबाग की शारदा एवं लक्खीबाग की पूनम सैनी द्वारा रोजगार उपलब्ध कराए जाने के साथ ही आर्थिक सहायता दिए जाने की माँग की, जिस पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को दिए।
  • रविंद्र कुमार उनियाल ने राष्ट्रीय राजमार्ग में अतिक्रमण का मामला उठाया, जिस पर उप जिलाधिकारी सदर को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
  • ग्राम पंचायत सुद्दोवाला के मुनेश ने ग्राम पंचायत की भूमि पर अवैध कब्जे का मामला रखा, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी विकासनगर को मौका मुआयना कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
  • पथरिया पीर के सोबन सिंह ने कॉलोनी के मुख्य रास्ते पर गेट निर्माण, नाली निर्माण का मामला उठाया, इस पर तहसीलदार सदर को मौका मुआयना करने के निर्देश दिए।
  • गुरु नानक इंटर कॉलेज रेसकोर्स के बलवीर सिंह सैनी ने विद्यालय कार्यकारिणी के सदस्यों के निर्वाचन का मामला रखा, जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए निर्वाचन कराए जाने को कहा।
  • आशीष, एमडीएन हक्की, राकेश पंडित ने शस्त्र लाइसेंस निर्गत करने की माँग की, जिस पर शस्त्र अनुभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
  • दयानंद जोशी द्वारा मनरेगा कार्य में हुए फर्जीवाड़े की जाँच पर अभी तक क्या कार्रवाई की गई के संबंध में जानकारी चाही गई, इस पर जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को दूरभाष से जाँच के संबंध में जानकारी माँगी। जानकारी में बताया गया कि जाँच कार्य पूर्ण कर दोषियों के खिलाफ वसूली की कार्रवाई की जा रही है।
  • इसी प्रकार जनसुनवाई में साकेत जैन ने खेती के संबंध में आवेदन किया गया, जिस पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
  • कय्यूम द्वारा शिमला बायपास मार्ग में अतिक्रमण का मामला उठाया, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिये।
  • सिटीजन फाॅर ग्रीन दून के सुरेश श्रीवास्तव द्वारा राजपुर में खोखले पेड़ों के कटान व पार्कों की साफ-सफाई का मामला उठाया, जिस पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए।
  • जनपद देहरादून ड्राइवर-कंडक्टर यूनियन के शीशपाल सिंह ने वाहन चालकों व परिचालकों की आर्थिक मदद एवं महिला कार्मिकों को रोजगार उपलब्ध कराए जाने की माँग की, जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!