Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’, कहा ‘मन की बात’ है राष्ट्रहित और जनभागीदारी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी पीएम के मन की बात, बोले- सामाजिक कार्य की प्रेरणा देता है प्रत्येक एपिसोड>>प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित -मुख्यमंत्री>>सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी>>घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी ने जनपद में समस्त शासकीय कार्यालयों में अधिकारियों/कर्मचारियों को कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु संकल्प दिलाने के दिए निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 8 अक्टूबर 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव को लेकर वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि माननीय प्रधानमंत्री के निर्देशानुसार कोविड-19 महामारी की रोकथाम हेतु देशभर में जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। माननीय मुख्यमंत्री द्वारा उक्त जन जागरूकता अभियान को व्यापक सफल बनाने हेतु 9 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11 बजे समस्त शासकीय कार्यालयों में अधिकारियों/कर्मचारियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का संकल्प दिलाये जाने की अपेक्षा गयी है। उक्त क्रम में जिलाधिकारी ने जनपद में समस्त शासकीय कार्यालयों में अधिकारियों/कर्मचारियों को कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु संकल्प दिलाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने समस्त अपर जिलाधिकारियों एवं उप जिलाधिकारियों से जनपद में कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम से बचाव हेतु प्रभावी जागरूकता अभियान चलाये जाने के साथ ही संक्रमण से बचाव हेतु किये जा रहे सुरक्षा उपायों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिये कि सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, मण्डियों में जागरूकता सम्बन्धी होर्डिंग लगाने के साथ ही बस, बिक्रम, टैम्पों आदि सार्वजनिक परिवहन के वाहनों पर पोस्टर, बैनर चस्पा करें तथा विभिन्न स्थानों, कालोनियों में विभिन्न माध्यमों से जागरूकता पम्पलेट भी वितरित कराये जायें। उन्होंने विशेषकर सार्वजनिक स्थानों बाजारों, मण्डियों, माॅल, होटल आदि स्थानों पर पर सेनिटाइजेशन के साथ ही स्क्रीनिंग, मास्क का उपयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग का अनिवार्यतः पालन करवाये जाने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि समस्त लैब्स प्रबन्धकों/ चिकित्सकों से वार्ता कर आतिथि तक प्राप्त किये गये सैम्पल्स की स्पष्ट रिपोर्ट शीघ्र ही उपलब्ध कराई जाय। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारी आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत सतर्क रहते हुए मास्क का उपयोग तथा सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करवाने तथा सार्वजनिक सेवाओं के वाहनों में सोशल डिस्टेसिंग का पालन न करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!