Breaking News :
>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी ने कोविड-19 संक्रमण एवं डेंगू उन्मूलन हेतु शासन-प्रशासन द्वारा किये जा रहे सुरक्षात्मक उपायों में जनमानस से सहयोग की अपेक्षा की

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 19 जुलाई 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डॉ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया कि जनपद के नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत स्थित वार्ड गली नम्बर-8, ग्राम वीरपुर खुर्द में कारोना वायरस संक्रमित व्यक्ति पाये जाने पर उक्त क्षेत्र को लाॅकडाउन किया गया था। उक्त क्षेत्र के 28 दिनों तक एक्टिव सर्विलांस के उपरान्त किसी भी व्यक्ति में कोरोना वायरस के लक्षण नही पाये जाने के उपरान्त मुख्य चिकित्साधिकारी की संस्तुति के क्रम में वार्ड गली नम्बर-8, ग्राम वीरपुर खुर्द ऋषिकेश को कन्टेंनमेंट जोन से मुक्त कर दिया गया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु शासन द्वारा शनिवार एवं रविवार को किये गये लाॅकडाउन अवधि में जनपद क्षेत्रान्तर्गत व्यापक सेनिटाइजेशन कराने के निर्देश दिये गये हैं। उक्त सेनिटाइजेशन के साथ ही डेंगू उन्मूलन अभियान के अन्तर्गत जनपद के नगर निगम एवं नगर पालिका परिषदों में स्वच्छता अभियान के साथ फाॅगिंग एवं कोविड-19 संक्रमण एवं डेंगू से बचाव हेतु जनमानस को जागरूक भी किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कोविड-19 संक्रमण एवं डेंगू उन्मूलन हेतु शासन-प्रशासन द्वारा किये जा रहे सुरक्षात्मक उपायों में जनमानस से सहयोग की अपेक्षा की है। उन्होंने सभी जनमानस से अनुरोध किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनें, बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, अनावश्यक बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों पर नहीं जायें तथा अपने आसपास स्वच्छता बनाये रखने के साथ ही घरों में अथवा घर के समीप पानी एकत्रित नहीं होने दें।
आज जनपद में लाॅकडाउन अवधि में कोविड-19 संक्रमण  के निंयत्रण एवं डेगूं की रोकथाम हेतु नगर निगम देहरादून एवं ऋषिकेश सहित समस्त नगर पालिका परिषदों में अवस्थित बाजारों, सार्वजनिक स्थानों, अस्पतालों, कार्यालयों, बैंक एटीएम, मंडी परिसर में फाॅंगिग एवं सेनिटाजेशन का कार्य किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में आज जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में जिला प्रशासन की टीम द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने पर कुल 685 व्यक्तियों के चालान किये गये, जिनमें, सभी चालान तहसील सदर में 8, ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत 677 चालान किये गये है।  इसके अतिरिक्त पुलिस टीम द्वारा जनपद अन्तर्गत सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का उपयोग न करने पर 681 व्यक्तियों के चालान किये गये।
जिला प्रशासन द्वारा आज जनपद के विभिन्न चयनित स्थानों पर अधिकृत 13 मोबाईल वैन के माध्यम से 96 क्विंटल फल-सब्जियों का विक्रय किया गया। दुग्ध विकास विभाग द्वारा कन्टेंनमेंट जोन क्षेत्रान्तर्गत 29 ली० दुध विक्रय किया गया। आज अपराह्न तक वायुसेवा के माध्यम से जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर पहुँचे 251 प्रवासी व्यक्तियों को स्वास्थ्य जाँच के उपरान्त जनपद में क्वारेंटीन किया गया है। इसी प्रकार जनपद के जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट से विभिन्न प्रदेशों के 186 व्यक्तियों को गंतव्यों हेतु भेजा गया। आज अपराह्न तक काठगोदाम से देहरादून पहुँचे 104, देहरादून रेलवे स्टेशन से दिल्ली हेतु 262 तथा काठगोदाम हेतु 151 व्यक्ति गये। कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत जिला आपदा कन्ट्रोलरूम में 31 काल प्राप्त हुई, जिनमें सभी काल पास हेतु प्राप्त हुई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!