Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग तथा सम्बन्धित अधिकारियों के साथ कोविड-19 से सम्बन्धित समीक्षा बैठक की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 10 सितम्बर 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव द्वारा वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग तथा सम्बन्धित अधिकारियों के साथ कोविड-19 से सम्बन्धित समीक्षा बैठक आयोजित करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण जनपद में कोविड-19 के उपचार की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि सभी अधिकारी कोविड-19 के उपचार से सम्बन्धित सूचनाओं का सटीक व त्वरित आदान प्रदान करें तथा निजी अस्पतालों से उसका विवरण भी अपडेट कराते रहें। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि निजी अस्पतालों को कोविड-19 के उपचार से सम्बन्धित बैड, वेंटिलेटर, आईसीयू इत्यादि बढ़ाने के दिये गये लक्ष्य के अनुरूप व्यवस्थायें सम्पादित करवायें तथा विभागीय स्तर से सम्बन्धित अस्पताल को जो सहायता दी जानी है उस पर त्वरित संज्ञान लेना सुनिश्चित करें। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि किसी भी अस्पताल को बिना एसआरएफ आईडी जनरेट किये सैम्पलिंग की अनुमति न दी जाय तथा होम आइसोलेशन के साथ ही कन्टेंनमेंट जोन में भी प्रोफाइलेक्टिक औषधियाँ दी जाय। उन्होंने कन्टेंनमेंट जोन की निरन्तर एक्टिव सर्विलांस करते रहने के अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व को तथा सभी उप जिलाधिकारियों से उनके क्षेत्र की कोविड-19 से सम्बन्धित अद्यतन विवरण प्राप्त करने के अपर जिलाधिकारी प्रशासन को निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों से कहा कि जिन लोगों की सैम्पलिंग की जा रही है उनको होम आईसोलेट अथवा आईसोलेट एडवाईज भी देते रहें और उसका अनुपालन भी करवाते रहें। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि चूँकि निजी अस्पतालों को पोर्टल पर विवरण दर्ज करने से सम्बन्धित आईडी जनरेट की जा चुकी है, अतः सभी अस्पतालों से उनके यहाँ भर्ती किये गये मरीजों, दी जा रही चिकित्सा सुविधा इत्यादि का विवरण दर्ज करने हेतु निर्देशित करें। उन्होंने अपर जिलाधिकारी प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को बाहरी राज्यों तथा अन्य जनपदों से आने वाले लोगों की बार्डर पर सैम्पलिंग करने की प्रक्रिया का पालन करवानें तथा आने वाले दिवसों में जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट में सैम्पलिंग इत्यादि के लिए हिमालयन हाॅस्पिटल जौलीग्रान्ट को कार्यदायित्व सौंपने को निर्देशित किया। साथ ही रेलवे स्टेशन पर तत्काल आरटीपीसीआर सैम्पलिंग प्रारम्भ करने और उसकी दैनिक निगरानी करने के भी निर्देश दिये।
इस दौरान वीडियो कान्फ्रसिंग में मुख्य विकास अधिकारी नितिका खण्डेलवाल, अपर जिलाधिकारी बीर सिंह बुदियाल एवं जी.सी. गुणवंत कैम्प कार्यालय में उपस्थित थे तथा वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरविन्द पाण्डेय एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ० अनूज डिमरी सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *