Breaking News :
>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश>>एम्स ऋषिकेश चोरी कांड का खुलासा, आंध्र प्रदेश का शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के गहने बरामद>>देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र>>डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिला योजना, राज्य सैक्टर एवं नाबार्ड के अन्तर्गत सिंचाई विभाग व पेयजल निगम द्वारा किये गये कार्यों की जाॅच, भौतिक एवं वित्तीय सत्यापन किया जायेगा

आकाश ज्ञान वाटिका। नैनीताल, 20 फरवरी 2020 (सूचना)। वित्तीय वर्ष में जिला योजना, राज्य सैक्टर एवं नाबार्ड के अन्तर्गत सिंचाई विभाग व पेयजल निगम द्वारा किये गये कार्यों की जाॅच, भौतिक एवं वित्तीय सत्यापन किया जायेगा। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने बताया कि कार्यों की जाॅच हेतु मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम गठित की है जिसमें मुख्य विकास अधिकारी के साथ जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी व अधीक्षण अभियंता ग्रामीण निर्माण निगम होंगे।
जिलाधिकारी श्री बंसल ने बताया कि जाॅच टीम द्वारा सिंचाई विभाग खण्ड नैनीताल द्वारा जिला योजना मद से रामगढ़ विकासखण्ड में 49 लाख की धनराशि से निर्मित 11 सिंचाई टैंको, विकासखण्ड बेतालघाट में 62.80 लाख की धनराशि से निर्मित रतोड़ा टेल गूल, अपर लैफ्ट कोसी तथा ग्राम च्योनी में सिंचाई टेंक निर्माण, विकासखण्ड कोटाबाग में एससीएसपी मद से 49.10 लाख की धनराशि से धापला नहर के हैड के जीर्णोद्धार कार्य, बेतालघाट में 54 लाख की लागत से 4.90 किमी नहरों के पुनरोद्धार कार्य व विकासखण्ड बेतालघाट के बबास में 48.10 लाख की लागत से सिंचाई गूलों के निर्माण एवं लद्दासी, कटीमी, सेठी भण्डार माईनर के पुनरोद्धार कार्यों की जाॅच एवं वित्तीय व भौतिक सत्यापन किया जायेगा। श्री बंसल ने बताया कि इसी प्रकार सिंचाई विभाग द्वारा राज्य सैक्टर एवं नाबार्ड योजना से विकासखण्ड कोटाबाग में 295.51 लाख की लागत से कोसी नदी के बायें तट पर ग्राम कुनखेत की बाढ़ सुरक्षा कार्य, विकासखण्ड बेतालघाट के अन्तर्गत 566.91 लाख की लागत से मझेड़ा, पाडली एवं ओजीकुलों में नहरों के पुनरोद्धार एवं ओडावास्कोट में सिंचाई टैंको के निर्माण कार्यों, विकासखण्ड बेतालघाट के अन्तर्गत 232.91 लाख की धनराशि से शिप्रा नदी में कैंची धाम के पास जड़मिला झूला पुल के समीप खैरना-धनियाकोट मोटर मार्ग के अप स्टीम में बाये पाश्र्व पर तथा कोसी नदी में ग्राम आमबाड़ी एवं रौलिया गाॅव की बाढ़ सुरक्षा कार्यों, विकासखण्ड बेतालघाट में ही 826.34 लाख की धनरशि से 62.60 किमी नहरों के पुनरोद्धार एवं 11 सिंचाई टैंको, बेतालघाट विकासखण्ड में 564.38 लाख की लागत से 17.14 किमी लम्बी नहरों के पुनरोद्धार कार्य के साथ ही ओखलकाण्डा व भीमताल विकासखण्डों में 350.09 लाख की धनराशि से 44.09 किमी सिंचाई नहरों के पुनरोद्धार कार्यों की वित्तीय एवं भौतिक सत्यापन कार्य एवं जाॅच की जायेगी।
जिलाधिकारी श्री बंसल ने बताया कि निर्माण शाखा पेयजल निगम भीमताल द्वारा जिला योजना के अन्तर्गत 134.39 लाख की लागत से बकुलिया सकुलिया (रोडी खत्ता) मिनी नलकूप पेयजल योजना, 148.21 लाख की लागत से मुखानी ओमविहार के पास मिनी ट्यूबवेल के निर्माण, 120 लाख की लागत से हरिपुर जमन सिंह पेयजल योजना, 78.31 लाख से ढाकाखेत-सड़ियाताल पेयजल योजना, एससीपी के अन्तर्गत 89 लाख की धनराशि से गेठिया पेयजल योजना के सोर्स आगुल्मेंटेशन कार्यों की भौतिक एवं वित्तीय सत्यापन व जाॅच टीम द्वारा की जायेगी। इसके साथ ही पेयजल निगम द्वारा राज्य सैक्टर एवं नाबार्ड योजना के अन्तर्गत 254.77 लाख से देवलचैड़ बन्दोबस्ती पेयजल योजना, 397.88 लाख से हरिपुर पूर्णानन्द पेयजल योजना, विकासखण्ड हल्द्वानी में मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत 751.30 लाख की लागत से 8 नलकूपों के निर्माण कार्य, 199.25 लाख से छड़ायल सुयाल (निलीयम काॅलोनी) पेयजल योजना कार्यो तथा 282.03 लाख से मिर्मित तल्ली बमोरी बन्दोबस्ती पेयजल योजना कार्यों की भौतिक एवं वित्तीय सत्यापन जाॅच, मूल्यांकन किया जायेगा। उन्होंने जाॅच टीम को निर्देश दिए कि वे कार्यों का गहनता से भौतिक, वित्तीय सत्यापन एवं मूल्यांकन करते हुए अपनी जाॅच आख्या अतिशीघ्रता से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!