Breaking News :
>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश
उत्तराखण्डसामाजिक गतिविधियाँ

कोविड-19 के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा जनपद क्षेत्रान्तर्गत दिनभर की गई विभिन्न गतिविधियाँ, जानिए

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 10 जून 2020, देहरादून, (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि जनपद में गुरू रोड पटेलनगर, ए-टाईप बैराज कालोनी, ओम सार्थक सेवला कला, ईडब्लूएस ब्लाक, एमडीडीए कालोनी-आईएसबीटी, प्रेम बत्ता गली संतोवाली घाटी वार्ड संख्या 43, नेगी तिराहा रेसकोर्स एवं डांडीपुर मौहल्ला आंशिक में कोविड-19 संक्रमित व्यक्ति चिन्हित होने के फलस्वरूप कन्टेंमेंट जोन घोषित किये गये थे। उक्त 8 क्षेत्रों में 14 दिन की कन्टेंमेंट अवधि पूर्ण करने एवं मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा की गई संस्तुति के आधार पर उक्त क्षेत्रों को कन्टेंमेंट से मुक्त किया गया है।

आज अपराह्न तक वायु सेवा के माध्यम से जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर पंहुचे प्रवासी 236 व्यक्तियों को स्वास्थ्य जाँच उपरान्त जनपद में प्रशासन द्वारा अधिग्रहित विभिन्न होटल में संस्थागत क्वारेंटीन किया गया है। इसी प्रकार जनपद के जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट से विभिन्न प्रदेशों के 302 व्यक्तियों को गंतव्यों हेतु भेजा गया। आज अपराह्न विज्ञप्ति जारी होने तक काठगोदाम से देहरादून रेलवे स्टेशन पर 130 व्यक्ति पहुँचे तथा देहरादून रेलवे स्टेशन से दिल्ली हेतु  280 एवं काठगोदाम 265 व्यक्ति गये।

जनपद के  विभिन्न चयनित स्थानों पर प्रशासन द्वारा अधिकृत 32 मोबाईल वैन के माध्यम से सस्ते  दरों पर 235.00 क्विंटल फल-सब्जियों का विक्रय किया गया। आशुतोष नगर/बैराज रोड़ ऋषिकेश में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अन्तर्गत सरकारी सस्ता गल्ला की दुकानों के माध्यम से 527 उपभोक्ताओं को खाद्यान वितरित किया गया। जिला प्रशासन द्वारा बनाये गये विभिन्न कन्टेंमेंट जोन में दुग्ध विकास विभाग द्वारा बीस बीघा ऋषिकेश में 20 ली०, आशुतोष नगर में 15 ली०, शिवाजी नगर में 20 ली०, बैराज कालोनी में 20 ली०, आदर्श नगर जौली ग्रान्ट में 10 ली०, रायवाला मोतीचूर में 10 ली०, सोलंकी मौहल्ला में 10 ली०, रेलवे कालोनी ऋषिकेश में 10 ली०, गुरू रोड पटेलनगर में 10 ली०, संतोवाली में 15 ली०, डांडीपुर मौहल्ला में 15 ली०, खुड़बुड़ा मौहल्ला में 10 ली०, नेगी तिरहा  रेसकोर्स में 10 ली०, वंसत विहार कालोनी में 15 ली०, कलिंगा कालोनी में 15 ली०, ब्रहा्रम्पुरी में 15 ली०, ईडब्लूएस कालोनी एमडीडीए में 20 ली०, सेवलाकला में 20 ली०, सर्कुलर रोड में 5 ली०,भागीरथी पुरम में 10 ली०, राम विहार ऋषिकेश में 10 ली० सहित  कुल 285 ली० दूध विक्रय किया गया।

जिला प्रशासन की टीम द्वारा स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से जनपद अन्तर्गत विकासखण्ड चकराता, विकासनगर, सहसपुर, रायपुर व डोईवाला एवं तहसील सदर में कुल 181 निराश्रित पशुओं जिसमें, 164 गौवंश एवं 14 अन्य पशुओं को चारा व पशु आहार उपलब्ध कराया गया।

कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के दृष्टिगत उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ० ए.के. डिमरी, एवं जिला होम्यापैथिक चिकित्साधिकारी डाॅ० ज.एल. फिर्मल लोक निर्माण विभाग के 112 कार्मिकों  को प्रशिक्षण दिया गया।

जनपद में विभिन्न विकासखण्डवार मनरेगा कार्याें के अन्तर्गत आतिथि तक 1154 निर्माण कार्य प्रारम्भ किये गये, जिनमें 16826 श्रमिकों को सैनिटाईजेशन एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन करवाते हुए उक्त कार्य में योजित कर रोजगार उपलब्ध कराया गया।

प्रधानमंत्री जनधन खाताधारकों द्वारा जनपद में विभिन्न बैंकों से 3549 लाभार्थियों द्वारा अपने जनधन खाते से धनराशि की निकासी की गयी।

कोविड-19 के संक्रमण के  दृष्टिगत जिला आपदा परिचालन केन्द्र देहरादून में जन सहायता हेतु स्थापित कन्ट्रोलरूम में कुल 70 काॅल प्राप्त हुई हैं, जिनमें पास हेतु 64 एवं 06 अन्य काल प्राप्त हुई।

जनपद में कोरोना वायरस से संक्रमण के प्रसार को रोके जाने के दृष्टिगत सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए निबन्धन कार्यालयों में आज जन सामान्य द्वारा कुल 117 लेख पत्रों का पंजीकरण (रजिस्ट्री) कराई गयी, जिससे 106.14 ल़ाख रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!