Breaking News :
>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके
उत्तराखण्डस्वास्थ

जनपद में डेंगू-मलेरिया उन्मूलन हेतु 1 जुलाई से प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को चलाया जायेगा जनजागरूकता, स्वच्छता, फाॅगिंग एवं सेनिटाईजेशन अभियान

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 29 जून 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। वेक्टर जनित रोग डेंगू-मलेरिया के निवारण के लिए जिला प्रशासन, स्वास्थ्य एवं नगर निगम के संयुक्त प्रयासों से प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को जनजागरूकता, स्वच्छता, फाॅगिंग एवं सेनिटाईजेशन अभियान चलाया जा रहा है, जिससे आम जनमानस की सहभागिता भी आवश्यक है।

जनपद में डेंगू-मलेरिया की रोकथाम हेतु जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने जिला प्रशासन, स्वास्थ्य एवं नगर निगम के अधिकारियों के साथ ही स्वयं स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत सवेंदनशील रायपुर एवं पथरीबाग क्षेत्र एवं जनपद में अवस्थित विभिन्न पौध नर्सरियों का स्थलीय निरीक्षण किया  गया। जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निगम की टीम द्वारा स्वच्छता, दवा छिड़काव, एवं फाॅगिंग के साथ ही लोगों को डेंगू-मलेरिया के प्रकोप से बचने के विषय में जागरूक करते हुए जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। जिलाधिकारी ने जलभराव वाले क्षेत्रों को चिन्हिकरण करते हुए आवश्यक कार्यवाही तथा नाले-नालियों की सफाई व क्षेत्र में फाॅगिंग/दवा छिड़काव व जन जागरूकता हेतु विभिन्न विभागीय अधिकारियों को तैनात किया गया है।

इस क्रम में जनपद में डेंगू-मलेरिया उन्मूलन हेतु अभियान चलाया जा रहा है जिसके क्रम में 1 जुलाई बुधवार को नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत इन्द्रेशनगर हेतु एम जफर खान, जिला पंचायतीराज अधिकारी एवं सुशील मोहन डोभाल जिला विकास अधिकारी, 4 जुलाई शनिवार को इन्द्रानगर हेतु रविन्द्र प्रसाद अधिशासी अभियन्ता लघु सिंचाई एवं बी.एस. पोखरियाल अधिशासी अभियंता अनुसंधान एवं नियोजन खण्ड, 8 जुलाई बुधवार को बकराल वाला हेतु डी.के. सिंह,  अधिशासी अभियन्ता  सिंचाई खण्ड एवं जे.एस चैहान अधिशासी अभियन्ता लो.नि.वि, 11 जुलाई शनिवार को  मोहितनगर हेतु राजेश कुमार अधिशासी अभियन्ता लो.नि.वि. एवं जीत सिंह अधिशासी अभियन्ता राष्ट्रीय राजमार्ग, 15 जुलाई बुधवार को निरंजनपुर हेतु विक्रम सिंह परियोजना निदेशक डीआरडीए एवं अखिलेश कुमार मिश्रा जिला कार्यक्रम अधिकारी, 18 जुलाई शनिवार को दून विहार हेतु प्रशांत बहुगुणा, अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड एवं यशवीर मल्ल अधिशासी अभियंता जल संस्थान, 22 जुलाई बुधवार को अधोईवाला हेतु अरविन्द कुमार विद्वुत वितरण खण्ड रायपुर एवं मीशा सिन्हा अधिशासी अभियन्ता उत्तराखण्ड पेयजल निगम, 25 जुलाई शनिवार को सरस्वती विहार हेतु मुनीष चन्द्रा अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड एवं राजेन्द्र पाल अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान, 29 जुलाई बुधवार को डिफेंस कालोनी हेतु विनोद रमोला अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान रायपुर एवं जी.पी. सिंह अधिशासी अभियन्ता केन्द्रीय भण्डारण शाखा पेयजल निगम दे.दून को तैनात किया गया है।

जिलाधिकारी ने उपरोक्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने से सम्बन्धित नगर निगम वार्डो में सफाई निरीक्षकों से समन्वय स्थापित कर डेंगू-मलेरिया की रोकथाम से सम्बन्धित कार्यों व जनजागरूकता अभियान चलाना सुनिश्चित करें। डेंगू निवारण कार्यक्रम के तहत् उप जिलाधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों की नगर निकायों से समन्वय कर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने सम्बन्धित क्षेत्रों के निवासियों से जनजागरूकता अभियान में अपना सहयोग देने की अपील की है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!