Breaking News :
>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक>>त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा>>मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि>>आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान>>रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार>>उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत>>रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई>>कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया>>उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक>>मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित>>पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना>>एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा>>‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंसामाजिक गतिविधियाँ

युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग देहरादून के तत्वाधान में जनपद स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन

आकाश ज्ञान वाटिका, देहरादून। २८ नवम्बर २०१९, बृहस्पतिवार। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग देहरादून के तत्वाधान में आज जनपद स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन आईआरडीटी ऑडिटोरियम सर्वे चैक देहरादून में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि माननीय विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्पार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में पुरस्कार का वितरण विधायक राजपुर क्षेत्र खजानदास द्वारा किया गया।
इस अवसर पर माननीय विधानसभा अध्यक्ष ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन को युवाओं के लिए प्रेरणा सात बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और उसकी उपयोगिता एवं उद्देश्य से कार्यक्रम में उपस्थित समस्तजनों एवं कलाकारों को अवगत कराया। उन्होंने युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग को प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने के उद्देश्य से करवाए जा रहे युवा महोत्सव के आयोजन पर बधाई देते हुए विकासखंडों से चयनित प्रतिभागियों का मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन भी किया।

माननीय विधानसभा अध्यक्ष द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रति विकासखंड 10000 की धनराशि विधानसभा कोष से दिए जाने की घोषणा की। कार्यक्रम की शुरुआत लोक नृत्य विधा से हुई, जिसमें विकासखंड रायपुर की टीम 120 अंकों में से 108 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रही, विकासनगर की टीम 94 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा डोईवाला की टीम 85 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रही।  इसी प्रकार लोकगीत विधा में 108 अंकों के साथ रायपुर ने प्रथम, 92 अंको के साथ सहसपुर ने द्वितीय तथा 77 अंक प्राप्त कर कालसी की टीम तृतीय स्थान पर रही।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जितेंद्र रावत (मोनी) उपिस्थत हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज विश्वकर्मा माननीय अध्यक्ष जिला युवक समिति देहरादून द्वारा की गई। इस अवसर पर उप निदेशक युवा कल्याण अजय कुमार अग्रवाल, जिला युवा कल्याण अधिकारी चमन सिंह चैहान, अध्यक्ष क्षेत्रीय युवक समिति सहसपुर राजीव रावत, डोईवाला कोमल सिंह, व्यायाम प्रशिक्षक प्रमोद चंद्र पांडे, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सहसपुर रविंद्र कुमार फोनिया, विकासनगर दिनेश सिंह चैहान, डोईवाला श्रीमती विनीता नौटियाल, रायपुर मनोज कापड़ी सहित संबंधित कार्मिक उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!