Breaking News :
>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम>>टूथब्रश बदलने में न करें देरी, जानें कितने महीने बाद लेना चाहिए नया ब्रश>>स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखण्ड पुलिस के 14 कार्मिकों को मिलेगा ‘मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक’>>टीएचडीसी टनल हादसे में 7 की मौत, 3 लापता, सीएम ने बचाव एवं राहत कार्यों का लिया जायजा
उत्तराखण्डरुद्रप्रयाग

युवा कल्याण विभाग, वन विभाग एवं सुलभ इंटरनेशनल संस्था द्वारा गौरीकुंड गौरी माई के मंदिर से स्वच्छता जागरूकता रैली का किया गया आयोजन

यात्रा मार्ग पर गिरे पड़े कूड़े कचरे को एकत्रित किया गया।

रैली कर्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा यात्रियों से यात्रा में पॉलिथिन का प्रयोग न करने तथा कूड़ा कूड़ेदानों में ही डालने की अपील की गई।

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 12 मई 2023, रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों को साफ-स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो, इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में केदारनाथ यात्रा मार्ग में स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें युवा कल्याण विभाग, वन विभाग एवं सुलभ इंटरनेशनल संस्था द्वारा गौरीकुंड गौरी माई के मंदिर से स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

जिला युवा कल्याण अधिकारी शरद सिंह भंडारी ने अवगत कराया है कि केदारनाथ यात्रा को स्वच्छ और सुगम बनाने की मुहिम के अंतर्गत अंतर्गत आज गौरीकुंड में महिला मंगल दल, व्यापार मंडल के सदस्यों के सहयोग से गौरीकुंड में गौरी माई मंदिर परिसर से स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यात्रा मार्ग पर गिरे पड़े कूड़े कचरे को एकत्रित किया गया। उन्होंने कहा कि इस अभियान में युवा कल्याण, वन विभाग के कार्मिक, सुलभ इंटरनेशनल, तथा महिला मंगल दल की सदस्यों द्वारा भाग लिया गया।

उक्त यात्रा मार्ग पर न केवल जागरूकता रैली निकाली गई अपितु स्वच्छता कर्यक्रम भी चलाया गया, जिसमें पूरे मार्ग से लगभग 04 बोरी लगभग डेढ़ क्विंटल कूड़ा एकत्रित किया गया। रैली कर्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा यात्रियों से यात्रा में पॉलिथिन का प्रयोग न करने तथा कूड़ा कूड़ेदानों में ही डालने की अपील भी की गई।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्रीमती सोनी देवी, अध्यक्ष व्यापार मंडल रामचंद्र गोस्वामी, महिला मंगल दल की अध्यक्ष श्रीमती रूचि देवी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मनोज बजरियाल सहित सुलभ इंटरनेशनल, वन विभाग, युवा कल्याण विभाग के कार्मिक, स्थानीय नागरिक, होटल व्यवसायी आदि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!