Breaking News :
>>होर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाज पर हमला, 11 भारतीय नाविक घायल>>अंतिम मतदाता सूची एवं प्रथम स्तरीय जांच को लेकर जिलाधिकारी ने की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहे विभागीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने की बैठक>>सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर>>चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल, बैरिकेड पर चढ़े राहुल गांधी, लहराया तिरंगा>>एक-एक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे सरकार की योजना, कोई भी पात्र बुजुर्ग न रहे सामाजिक सुरक्षा से वंचित- डीएम>>फिर दिखा रजनीकांत का जलवा, ‘जेलर 2’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज>>यूट्यूबर अनुराग डोभाल पर गंभीर आरोप, मारपीट और जान से मारने की धमकी की शिकायत पर FIR दर्ज>>कैंचीधाम के पास खाई में गिरा दूध से भरा पिकअप वाहन, तीन लोग घायल>>जूडियो का जलवा, 1,000 स्टोर्स का आंकड़ा छुआ, ट्रेंट के कारोबार में जोरदार उछाल>>डायबिटीज से बचना है तो आज ही बदलें ये 5 आदतें, वरना बढ़ सकता है टाइप-2 डायबिटीज का खतरा>>हरमनप्रीत कौर का बड़ा फैसला, छोड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी>>लखनऊ एयरपोर्ट पर लेबर कॉलोनी में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, दो लोग झुलसे>>प्रशिक्षण तक सीमित नहीं, युवाओं को रोजगार से जोड़ें अधिकारी: डीएम>>जज फार्म में गंदे पानी की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट ने डीएम को लिखा पत्र>>सीएम हेल्पलाइन की डीएम ने की समीक्षा, 92 लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश>>33 समस्याओं में 13 का मौके पर निस्तारण, सीएम हेल्पलाइन के लंबित मामलों की भी समीक्षा>>आदि कैलाश क्षेत्र में 24 से 26 अक्टूबर तक होगी अल्ट्रा मैराथन>>जनसुनवाई में डीएम अपूर्वा पाण्डे ने सुनीं 07 शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>सुवाखोली में सेवा संकल्प अभियान के तहत कृषक रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते कृषि मंत्री गणेश जोशी
क्राइम

1500 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: मानगो के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में मंगलवार रात को महज 1500 रुपये के पुराने बकाए को लेकर एक 21 वर्षीय युवक देवदास गौड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज कुछ ही घंटों के भीतर इस खूनी खेल का पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में मुख्य आरोपी व जमीन कारोबारी नीरज प्रधान, उसके भाई शिवा गौड़ और मृतक के सगे चचेरे भाई देवाशीष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल थार कार, देशी पिस्तौल और खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए हैं।

 पटमदा डीएसपी दयानंद कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मृतक देवदास अपने चचेरे भाई देवाशीष के साथ शंकोसाई रोड नंबर चार स्थित आरोपी नीरज प्रधान के घर गया था। वहां चारों ने एक साथ बैठकर शराब पी। नशा बढ़ने पर देवदास और नीरज के बीच 1500 रुपये के लेन-देन को लेकर नोकझोंक शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि नीरज ने शिवा की देशी पिस्तौल निकालकर देवदास की गर्दन पर बेहद करीब से गोली दाग दी।

 गोली चलने के बाद घबराए आरोपी सबूत मिटाने की नीयत से गंभीर रूप से घायल देवदास को अपनी थार कार में लादकर एमजीएम (MGM) अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने नाजुक हालत देखते हुए उसे तुरंत टीएमएच (टाटा मेन हॉस्पिटल) ले जाने की सलाह दी। लेकिन पुलिस के डर से आरोपियों ने समय बर्बाद किया और अत्यधिक खून बह जाने के कारण बुधवार तड़के देवदास की मौत हो गई।

 अस्पताल से सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को आरोपियों ने गुमराह करने की कोशिश की और बार-बार घटनास्थल बदलते रहे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया, जिसने सख्ती से पूछताछ कर सच उगलवा लिया। इस मामले में शुरुआत में एक एएसआई (ASI) का नाम सामने आने से हड़कंप मचा था, लेकिन जांच के बाद पुलिस ने साफ किया कि उनकी इस हत्याकांड में कोई संलिप्तता नहीं है और उन्हें क्लीन चिट दे दी गई है। मृतक देवदास सरायकेला-खरसावां के राजनगर का रहने वाला था और अपने बूढ़े माता-पिता का इकलौता सहारा था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!