Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

सब्जी लेकर हल्द्वानी मंडी जा रहे युवक की वाहन पलटने से मौत

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 जुलाई 2021, शुक्रवार, नैनीताल। नैनीताल से सटे गांव से सब्जी लेकर हल्द्वानी मंडी जा रहे युवक की सूमो वाहन पलटने से मौत हो गई, जबकि उसका साथी बाल बाल बच गया। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव मोर्चरी में रखवा दिया है। तड़के हुई घटना से पूरा गांव गमगीन है।

शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे पुलिस को सूचना मिली कि हल्द्वानी रोड में बल्दियाखान के पास सूमो यूए-04, डी, 8595 पलट गई है। सूचना पर एसओ विजय मेहता व अन्य पुलिसकर्मी भी पहुंचे। समीपवर्ती रूसी गांव से भी ग्रामीण पहुंच गए थे।

ग्रामीणों व पुलिस ने सड़क पर पलटी मैक्स को बमुश्किल हटाया मगर चालक सुन्दर सिह मेहरा पुत्र हरक सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी रूसी गांव नैनीताल मौके पर ही दम तोड़ चुका था।

जबकि गाड़ी में ही सवार खगन सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी रूसी गांव बाल बाल बच गया। पुलिस के अनुसार सुंदर रोज की तरह रूसी गांव से सब्जी लेकर हल्द्वानी जा रहा था।

बल्दियाखान के पास एकाएक चालक का दरवाजा खुल गया, उसने बंद करने की कोशिश करी तो तभी वाहन अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा कर पलट गया , जिससे चालक सुंदर सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

साथी खगन सिंह को मामूली चोटें आई हैं। शव को बीडी पांडे हॉस्पिटल नैनीताल भिजवाया गया है

ग्रामीणों के अनुसार सुंदर तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था। उसका एक भाई तल्लीताल में कम्प्यूटर सेंटर चलाता है।

सुंदर करीब दस साल से सब्जी का काम करता था। दो साल पहले ही उसने सेकेंड हैंड गाड़ी खरीदी थी।

घटना तड़के 4:00 बजे हुई। हादसे के बाद सुंदर गाड़ी से नीचे दब गया तो करीब आधा घंटा तड़पता रहा। साथी खगन ने सड़क पर खूब मदद के लिए पुकारा मगर किसी गाड़ी वाले ने गाड़ी नहीं रोकी। इसके बाद वह गांव गया और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। ग्रामीण बाद में घटनास्थल को दौड़ पड़े मगर तब तक सुंदर दम तोड़ चुका था। खगन के अनुसार यदि उसे तत्काल मदद मिलती तो उसकी जान बच सकती थी। सुंदर की मौत से माता-पिता, भाई-बहन सदमे में हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!