Breaking News :
>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई
क्राइम

चार हजार रुपये के लिए की युवक की हत्या, शव ठिकाने लगाने के लिए स्कूटर भी किया चोरी 

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 13 अक्टूबर 2023, देहरादून। केवल चार हजार रुपये के लिए अमेठी के युवक की उसके तीन साथियों ने सिर पर डंडा मारकर हत्या कर दी थी। तीन दिन तक शव को घर में रखा गया और इसके बाद उसे बिंदाल नदी में लालपुल के नीचे फेंक दिया। शव ठिकाने लगाने के लिए आरोपियों ने स्कूटर भी चोरी किया था। इनमें से एक आरोपी स्कूटर चोरी और दूसरा नशा तस्करी में जेल में है। जबकि, तीसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि 30 सितंबर को लालपुल के नीचे एक युवक का 6 से 7 दिन पुराना शव बरामद हुआ था।

मृतक के भाई ने शिव कुमार उर्फ बब्बू पुत्र नकछेंद, ग्राम गढा, पोस्ट दुलारी नगर, थाना कमलरौली, अमेठी उत्तर प्रदेश के रूप पहचान की। शिव कुमार यहां पर मार्केटिंग का काम करता था। पुलिस लगातार जांच कर रही थी। इस बीच मोबाइल लोकेशन के आधार पर बृहस्पतिवार को आशीष उर्फ पप्पू निवासी नगर निगम कॉम्प्लेक्स को गिरफ्तार कर लिया। शिव कुमार का मोबाइल आशीष के पास ही था। आशीष ने बताया कि उसकी शिवकुमार से अच्छी दोस्ती थी। गत 25 सितंबर को शिव कुमार उसके साथ आढ़त बाजार में ऋषभ गुप्ता के घर पर गया था। वहां पर शुभम उर्फ खस्ता निवासी लक्खीबाग भी मौजूद था। तीनों ने शराब पी और आपस में बात करने लगे।

आशीष उर्फ पप्पू को पता चला कि शिव कुमार के पास चार हजार रुपये हैं। इन्हीं रुपयों को लेने के लिए आशीष जिद करने लगा। इसी बात को लेकर तीनों में झगड़ा हो गया। आरोपियों ने आव देखा न ताव शिव कुमार के सिर पर डंडा मार दिया। इससे शिव कुमार वहीं गिर गया। आरोपियों ने देखा कि शिव कुमार मर चुका है तो वे घबरा गए। आरोपियों ने लाश को ऋषभ के घर पर ही छोड़ दिया। तीन दिनों तक शव वहीं रहा, दुर्गंध आने लगी तो उन्होंने शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। इसके लिए ऋषभ ने एक स्कूटर चोरी कर लिया। गत 27 सितंबर को लाश को कंबल में लपेटकर स्कूटर पर रखा और लालपुल से नीचे गिरा दिया। उनके स्कूटर का आना-जाना भी सीसीटीवी कैमरा में कैद हुआ।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि इनमें से ऋषभ गुप्ता को जब पता चला कि पुलिस मामले की छानबीन कर सकती है तो उसने जेल जाने की योजना बना ली। ऋषभ 30 सितंबर की शाम को ही लक्खीबाग चौकी पहुंच गया और उसने स्कूटर चोरी करने का जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया। इसके बाद अगले दिन शुभम उर्फ खस्ता भी नशा तस्करी के आरोप में पकड़ा गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!