Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
अल्मोड़ाउत्तराखण्डसामाजिक गतिविधियाँ

नशे के खिलाफ युवा पीढ़ी को आगे आना होगा : एडवोकेट ललित जोशी

नशे को रोकने के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम जरूरी : ललित जोशी

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 2 फरवरी 2025, अल्मोड़ा। मानवाधिकार संरक्षण एवं भ्रष्ट्राचार निवारक समिति के बैनर तले सजग इंडिया द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्त अभियान को 2025 में भी जारी रखते हुए शनिवार, 1 फ़रवरी को अल्मोड़ा जनपद के सोमेश्वर क्षेत्र में 3 स्कूलों के लगभग 1500 से अधिक विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति का संकल्प लिया। मानवाधिकार संरक्षण एवं भ्रष्ट्राचार निवारक समिति एव सजग इंडिया के अध्यक्ष एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने सोमेश्वर के राजकीय इण्टर कॉलेज मनसारी नाला चौड़ा, ज्ञानोदय हाईस्कूल सोमेश्वर, आनन्द वैली सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं से संवाद किया।

एडवोकेट ललित जोशी ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए कहा कि नशा आज एक ऐसी समस्या बन चुका है, जो न केवल हमारी युवा पीढ़ी बल्कि पूरे समाज को जकड़ रही है। नशा एक धीमा ज़हर है, जो हमारी ज़िंदगी को अंदर से खोखला कर देता है। यह शुरुआत में हमें राहत या खुशी का एहसास दिलाता है, लेकिन धीरे-धीरे यह हमें हमारी सेहत, परिवार, सपने और जीवन से दूर कर देता है। उन्होंने बताया कि आतंकवाद को सबसे ज़्यादा फंडिंग नशे के कारोबार से होती है। जाने-अनजाने में नशा करने वाले युवा आतंकवाद को बढ़ावा देते है। अतः हम सब को नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेना चाहिये। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने माता-पिता व गुरूजनों द्वारा बताई गई बातों का अनुकरण कर उन्हें जीवन में अपनाने की अपील की।

युवा संवाद कार्यक्रम को ओहो रेडियो के संस्थापक कवीन्द्र सिंह मेहता ने भी संबोधित किया उन्होंने विद्यार्थियों से स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर संवाद किया इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने नशा उन्मूलन, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं  पर्यावरण संरक्षण को लेकर नुक्कड़ नाटक, कविताएं व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में राजकीय इण्टर कॉलेज मनसारी नाला चौड़ा के प्रधानाचार्य संजय टम्टा, ज्ञानोदय हाईस्कूल सोमेश्वर के प्रधानाचार्य गोविंद भाकुनी, आनन्द वैली सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधक गोपाल सिंह, पहाड़ी स्टोर के संस्थापक रमन शैली तथा प्रियांक, उमेश जोशी, दीवान सिंह, कैलाश भेटारी, शंकर मेहरा अभिषेक राणा व तीनों स्कूलों के 1500 से अधिक छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!