Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कल के भारत का भविष्य है युवा पीढ़ी : पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 नवम्बर 2021, गुरुवार, देहरादून। सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय का 27वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कल के भारत का भविष्य युवा पीढ़ी है, जो ऊर्जावान सोच के साथ उज्ज्वल भविष्य की नई तस्वीर प्रस्तुत कर रही है। उन्होंने कहा कि मेधावी छात्रों के साथ प्रतिभागी छात्रों की पहचान और आगे बढ़ाना भी जरूरी है। उन्होंने विवि के आठ मेधावी छात्र-छात्राओं को स्वर्ण और रजत पदक से नवाजा।

कार्यक्रम में गौरव भारती शिक्षा संस्थान के अध्यक्ष एसपी सिंह ने मुख्य अतिथि पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का स्वागत किया। विवि के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की। छात्रों ने उत्तराखंड के विभिन्न लोकनृत्य, नाटक व गिद्दा की रंगारंग प्रस्तुत दी। विवि के संस्थापक स्वर्गीय सरदार गुरचरण सिंह की पत्नी सरदारनी हरिंदर पाल कौर, विवि के कुलाधिपति डा. गौरव दीप सिंह व प्रबंधक जोरावर सिंह ने विवि की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

विवि के कार्यवाहक कुलपति प्रो. वीरमा राम ने विवि की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। स्वर्ण पदक पाने वालों में बीफार्मा की प्रिया मेहर, बीएससी माइक्रोबायोलाजी की विदिशा कुमारी, बीएससी लैब टेक्नोलाजी की ऊषा कुमारी व बैचलर आफ फिजियोलाजी की पदमीना सेरवाई शामिल रहीं। जबकि रजत पदक जीतने वालों बीफार्मा से नितीश सिंह, बीएससी माइक्रोबायोलाजी की वैभवी मिश्रा, बीएससी लैब टेक्नोलाजी की शैलजा कापले व बैचलर आफ फिजियोथेरेपी की मिताली दुआ शामिल रहीं। इस मौके पर विवि के डीन छात्र कल्याण प्रो. मनीष अरोड़ा, सलाहकार प्रो. एफसी गर्ग, अकादमिक सलाहकार डा. लवकुश, परीक्षा नियंत्रक उर्मी चौरसिया आदि उपस्थित रहे।

राज्यपाल से मिले अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष आर.के. जैन

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल(से.नि.) गुरमीत सिंह से राजभवन में बुधवार को उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष आर.के. जैन ने शिष्टाचार भेंट की। श्री गुरू सिंह सभा आढ़त बाजार के अध्यक्ष गुरुबक्श सिंह राजन ने भी राज्यपाल से मुलाकात की। राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान देहरादून के प्रभारी उप निदेशक कमल वीर सिंह जग्गी एवं प्रतिनिधियों ने भी राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!