Breaking News :
>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत>>सुबह उठते ही होता है सिरदर्द? तो इसे हल्के में न लें, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>भिवंडी में दर्दनाक हादसा- चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, छह की मौत>>कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश>>प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी : डॉ. नरेश बंसल>>कृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान>>गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण>>मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियाँ>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियाँ तेज
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

राज्य के 21वें स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने करीब डेढ़ दर्जन महत्वपूर्ण घोषणाओं का रोडमैप सामने रखा

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 10 नवम्बर, 2021, देहरादून। उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 2022 की चुनौती को ध्यान में रखकर अपना नया एजेंडा तय कर दिया है। राज्य के 21वें स्थापना दिवस पर धामी ने करीब डेढ़ दर्जन महत्वपूर्ण घोषणाओं के केंद्र में छात्राओं, किशोरियों, महिलाओं, युवाओं, स्वास्थ्य और पर्यटन को रखा। आमजन से जुड़ाव के लिए सुशासन प्राथमिकता रहने वाला है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्र सरकार के विजन के साथ ताल मिलाकर धामी ने राज्य का अगला चुनाव युवा उत्तराखंड की थीम पर ही लड़ने के लिए जंग का मैदान सजा दिया है।

राज्य विधानसभा चुनाव से महज चंद महीने पहले मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी के लिए चुने गए पुष्कर सिंह धामी ने तकरीबन चार महीने के कार्यकाल में सरकार और संगठन के भरोसे को कायम रखा है। प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की शाबासी पाने में मिली कामयाबी के बाद धामी राजनीतिक पारी को लेकर आत्मविश्वास दिखाने लगे हैं। राज्य स्थापना दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री ने घोषणाओं की झड़ी लगाने से गुरेज तो किया, लेकिन राज्य की ज्वलंत समस्याओं के समाधान की ललक का रोडमैप सामने रखा।

बकौल मुख्यमंत्री धामी 2025 में रजत जयंती की ओर कदम बढ़ा रहा उत्तराखंड आमजन खासतौर पर किशोरियों, महिलाओं और गर्भवती महिलाओं को सेहतमंद देखना चाहता है। महिला मतदाताओं में मोदी के प्रति रुझान को भांपकर धामी ने महिला कल्याण पर जोर दिया। छात्राओं की शिक्षा केंद्र सरकार की शीर्ष प्राथमिकता में है। उत्तराखंड में इसे मूर्त रूप देने के लिए छात्रावास बनाने से दूरस्थ पर्वतीय और ग्रामीण क्षेत्रों में छात्राओं का ड्रापआउट रेट गिरने में मदद मिल सकती है।

जच्चा-बच्चा को सुरक्षित रखने को ईजा-बोई शगुन योजना और किशोरियों मुफ्त स्वास्थ्य संबंधी जांच के पीछे विषम परिस्थितियों वाले राज्य को सतत विकास के लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ाने के संकेत हैं। युवाओं के लिए विदेश रोजगार प्रकोष्ठ का गठन, खेल नीति, पर्यटन व स्वास्थ्य क्षेत्र में नई पहल घोषणाओं में है। सुशासन केंद्र सरकार और भाजपा का मुख्य एजेंडा रहा है। धामी ने अपणि सरकार पोर्टल में इसके लिए संकल्प जताया है।

मुख्यमंत्री ने घोषणाओं के माध्यम से नई उम्मीदें जगाई तो हैं, लेकिन सरकारों की घोषणाओं को लेकर राज्यवासियों के अनुभव अभी तक बहुत अच्छे नहीं रहे। ऐसे में कम समय में मुख्यमंत्री को जन अपेक्षाओं पर खरा उतरने की चुनौती से निपटना होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!