Breaking News :
>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियां तेज>>एचआईवी/एड्स मुक्त देहरादून का संकल्प, रोकथाम से उपचार तक कसेगा प्रशासन का शिकंजा>>राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी-2020 के प्रावधान- डाॅ. धन सिंह रावत>>देहरादून के भविष्य को आकार देने उमड़ रही जनता, महायोजना-2041 पर दूसरे चरण की सुनवाई में बढ़ी भागीदारी>>देहरादून पुलिस का त्वरित एक्शन, 24 घंटे में बुलेट चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार>>लोकसभा में नकल विरोधी संशोधन विधेयक पारित होने पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री का जताया आभार>>मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा>>कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की त्वरित कार्रवाई, कांगड़ा घाट पर गंगा में डूब रहे कांवड़िये को सकुशल बचाया>>सेलाकुई में चोरी और वाहन चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार>>सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान- मुख्यमंत्री>>सिर्फ हेल्दी खाना नहीं, सही समय पर खाना भी है जरूरी, जानिए पूरे दिन का परफेक्ट डाइट शेड्यूल>>आपदा राहत कार्यों में तेजी लाएं, अवरुद्ध मार्गों को प्राथमिकता से खोलें- आयुक्त आनंद स्वरूप>>‘जुमानजी: ओपन वर्ल्ड’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, गेम के किरदार पहुंचे अब असली दुनिया में>>उत्तराखंड के 19 लाख से अधिक मतदाताओं को चुनाव आयोग का नोटिस, गलत जानकारी पर होगी कार्रवाई>>कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने की सैनिक कल्याण विभाग की समीक्षा>>मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी पड़ताल को ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम>>देहरादून में पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत फरार नशा तस्कर गिरफ्तार>>सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें : मुख्यमंत्री>>भारी बारिश और भूस्खलन के चलते दो दिन के लिए रोकी गई चारधाम यात्रा
दिल्लीदेश

एक ही टिकट पर 2 दिन बाद भी कर सकते हैं सफर, नहीं लेना पड़ेगा दूसरा टिकट, जानिए रेलवे का नया नियम

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 जनवरी 2024, शुक्रवार, नई दिल्ली। इंडियन रेलवे से रोजाना लाखों-करोड़ों लोग सफर करते हैं। लेकिन कई बारे कोहरे या अन्य कारणों की वजह से लोगों की ट्रेन छूट जाती है। ऐसे में वो नई टिकट लेकर फिर से यात्रा करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप एक ही टिकट पर 2 दिन बाद भी सफर कर सकते हैं, वो भी बिना पैसे खर्च किए? अगर नहीं तो आज ये खबर आपके बहुत काम की हो सकती है। आइए बताते हैं कि बिना पैसा खर्च किए आप एक ही टिकट पर 2 दिन कैसे सफर कर सकते हैं। दरअसल, इंडियन रेलवे के एक नियम के मुताबिक आप अपने टिकट को कैंसिल किए बगेर यात्रा की डेट बदल सकते हैं, जिसके लिए कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। वहीं, आप 2 दिन बाद भी इस टिकट पर सफर कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए कुछ नियम हैं, जो आपको जानना बहुत जरुरी है।

कई बार लोगों की ट्रेन छूट जाती है। ऐसे में रेलवे आपको अगले 2 स्टॉप तक जाकर अपनी ट्रेन पकडऩे की सुविधा देता है। उसके बाद आप अपनी यात्रा पूरी कर सकते हैं। वहीं, कई बार लोग पहले से अपना टिकट बुक कर लेते हैं, लेकिन किसी कारण प्लानिंग बदल जाती है। ऐसे में नया टिकट नहीं लेना पड़ता है। आप उसी टिकट पर अपना सफर जारी रख सकते हैं। हालांकि ऐसे में आपका कोच बदल सकता है। अपनी यात्रा जारी रखने के लिए आपको टिकट कलेक्टर से बात करनी होगी। वह अगला टिकट तैयार करेगा और आपको देगा। यदि आपकी ट्रेन छूट जाती है, तो आप दो स्टेशन के बाद बैठ सकते हैं। तब तक टीटी आपकी सीट किसी को नहीं देगा।

इस नियम के बारे में कम लोग जानते हैं। अगर आप 500 किमी से ज्यादा की यात्रा कर रहे हैं तो बीच में ब्रेक ले सकते हैं। यदि सफर एक हजार किमी का है, तो आप इसमें दो ब्रेक ले सकते हैं। जब आप यात्रा करते हैं तो चढऩे और उतरने की डेट को छोडक़र 2 दिनों का ब्रेक ले सकते हैं। यह नियम शताब्दी, जनशताब्दी और राजधानी जैसी लग्जरी ट्रेनों पर लागू नहीं होता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!