Breaking News :
>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की>>अमित शाह बोले- यूपी में कट्टा उद्योग की जगह बना डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह हो रहा वाहन निर्माण>>रांसी स्टेडियम में गूंजा युवा जोश, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का उत्साहपूर्ण शुभारंभ>>मछली पालन से स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रहे पाबौ के राजेंद्र चमोली>>जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट गाइड की राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा का शुभारंभ>>निर्वाचन आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सचिवालय स्थित निर्वाचन कार्यालय का किया घेराव>>जनवरी तक तैयार हो जायेगा जीएनटीआई स्टेडियम- डाॅ. धन सिंह रावत>>चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सामरिक और बुनियादी सुविधाओं का लिया जायजा>>सामान्य बीपी फिर भी चक्कर और शरीर कांपे तो नजरअंदाज न करें, इन वजहों से हो सकती है परेशानी>>मुख्यमंत्री ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना>>प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ>>एसआईआर विवाद के बीच कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग>>एशियन गेम्स 2026- कमलजीत-सुरुचि की जोड़ी ने शूटिंग में भारत को दिलाया स्वर्ण पदक>>महाराष्ट्र में MPSC ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा पेपर लीक मामले में चार और गिरफ्तार>>थिएटर्स में रिलीज होते ही छा गई नानी की ‘द पैराडाइज’, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
लाइफ स्टाइलस्वास्थ

घर में ही मिलेगी वजन घटाने की चाबी, मसालों और खाद्य पदार्थों से तेजी से घटाए फैट

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 22 अक्टूबर 2025, देहरादून। वजन बढ़ना सिर्फ लुक खराब करने की समस्या नहीं है, बल्कि यह कई गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकता है। अनियमित दिनचर्या, जंक फूड, तनाव और शारीरिक गतिविधियों की कमी आजकल के मुख्य कारण हैं। विश्वभर में बड़ी आबादी इस समस्या से जूझ रही है। बढ़े हुए वजन से हृदय रोग और डायबिटीज़ जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए समय रहते वजन को नियंत्रित रखना बेहद जरूरी है।

विशेषज्ञों का मानना है – रसोई में ही है समाधान

आहार विशेषज्ञ पूजा शर्मा बताती हैं कि घर में मौजूद कुछ मसाले और खाद्य पदार्थ न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि वजन घटाने में भी मदद करते हैं। ये पूरी तरह प्राकृतिक होते हैं और इनमें मौजूद पोषक तत्व, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि ये साइड इफेक्ट नहीं करते और रोजमर्रा के खाने में आसानी से शामिल किए जा सकते हैं।

काली मिर्च : मेटाबॉलिज्म बढ़ाए, फैट घटाए

हर घर में इस्तेमाल होने वाली काली मिर्च सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाती, बल्कि मेटाबॉलिज्म को तेज कर पाचन सुधारती है। आहार विशेषज्ञों के अनुसार, यह वजन घटाने में भी सहायक हो सकती है।

दालचीनी : ब्लड शुगर नियंत्रण और फैट बर्न

दालचीनी में मौजूद सिनामाल्डिहाइड मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है और ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखता है। यह इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ाकर फैट घटाने में मदद करती है। सुबह गुनगुने पानी में आधा चम्मच दालचीनी मिलाकर पीने से डिटॉक्स का भी असर मिलता है।

इलायची : स्वाद और वजन दोनों में मददगार

इलायची पाचन को सुधारती है और फैट बर्न करने में सहायक होती है। इसे चाय या मसालों के साथ रोजाना इस्तेमाल किया जा सकता है।

हल्दी : प्राकृतिक औषधि

भारतीय मसालों में हल्दी एंटी-बैक्टीरियल, एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर वजन घटाने में मदद कर सकती है।

जीरा : फैट तेजी से घटाए

जीरा में मौजूद थाइमोल और क्यूमिनल्डिहाइड पाचन में सुधार करते हैं और फैट स्टोरेज रोकते हैं। शोध से पता चला है कि दही में जीरा पाउडर मिलाकर खाने से वजन तेजी से घटता है। सुबह गुनगुने पानी में एक चम्मच जीरा उबालकर पीना भी फायदेमंद है।

ध्यान दें : ये उपाय सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी नई डाइट या उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर या विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी है।

(साभार)

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!