Breaking News :
>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
खेल-जगत

धोनी पर फिर बरसे योगराज सिंह

धोनी पर फिर बरसे योगराज सिंह, कहा- तुम्हारी जगह युवराज होते तो ऐसा कभी नहीं करते

Dhoni की पारी पर योगराज सिंह ने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर तुम्हारी जगह युवराज होते तो ऐसा नहीं करते।

नई दिल्ली,ICC cricket world cup 2019: टीम इंडिया सेमीफाइनल में हारकर विश्व कप से बाहर हो गई। इस मैच में धोनी की बल्लेबाजी क्रम को लेकर कई पूर्व क्रिकेटरों ने सवाल जरूर खड़े किए, लेकिन किसी ने धोनी की बल्लेबाजी के बारे में कुछ भी नहीं कहा। पर युवराज सिंह के पिता और पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह ने सेमीफाइनल में धोनी के खेल पर सवाल उठा दिए।

योगराज सिंह ने धोनी के एप्रोच पर सवाल उठाते हुए कहा कि हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा इस मैच में बड़े शॉट्स लगा रहे थे, लेकिन क्रीज पर जमने के बाद भी धोनी बड़े शॉट्स लगाने का प्रयास नहीं कर रहे थे। योगराज ने कहा कि जडेजा क्रीज पर आए और बिना किसी डर के उन्होंने बड़े शॉट्स लगाने शुरू कर दिए। तुम (धोनी) दूसरे छोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे। तुमने जडेजा को तब शॉट्स लगाने को कहा जब वो 77 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। इससे पहले तुमने हार्दिक पांड्या को स्पिनर्स पर शॉट लगाने को कहा था। महेंद्र सिंह धोनी, आपने इतने मैच खेले हैं,

लेकिन आपके पास इतनी समझ नहीं है कि इतने अहम मौके पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। क्या युवराज किसी खिलाड़ी से कहते जैसा कि तुमने दूसरे खिलाड़ी को करने को कहा। तुम्हारे पास बड़े छक्के लगाने की काबिलियत है तो उस मौके पर तुम्हें क्या हो गया था। क्या तुम्हें उस नाजुक वक्त पर आउट होना चाहिए था। आपको बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ धोनी ने 72 गेंदों पर 50 रन की पारी खेली थी और वो टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे थे।

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही योगराज ने अंबाती रायूडू के संन्यास पर धोनी पर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि धोनी जैसे खिलाड़ी अब ज्यादा दिन तक नहीं रहेंगे। रायूडु तुमने संन्यास लेने में जल्दबाजी कर दी। वहीं उन्होंने ये भी कहा था कि धोनी से पहले युवराज टीम इंडिया का कप्तान बनना डिजर्व करते थे। हालांकि योगराज सिंह कई बार धोनी को पहले भी निशाना बना चुके हैं। योगराज के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर धोनी के फैंस ने उन पर जमकर निशाना साधा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!