Breaking News :
>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट>>टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी : मुख्यमंत्री धामी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

सीएम योगी ने माफियाओं पर कसी नकेल

  • ‘माफियाओं की जमीन पर गरीबों और दलितों को बसाया जाएगा’ : योगी

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 अगस्त 2021, शुक्रवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानमंडल के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बड़ा एलान किया।

अनुपूरक बजट पर बहस प्रस्ताव पर संबोधन के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में कहा कि प्रदेश सरकार ने जितने भी माफिया की जमीन अपने कब्जे में ली है, उन सभी पर गरीबों के लिए आवास बनाएंगे। इतना ही नहीं, इन सबको स्मार्टफोन भी दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को मानसून सत्र के दौरान सदन को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि हमने जितने भी माफिया की जमीन को जब्त किया है, उन सभी पर गरीबों के लिए मकान बनेंगे।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने 1500 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति जब्त और ध्वस्त की।

अब हम इस पर आवास योजना बना रहे हैं।

माफिया ने जिन जमीनों पर कब्जा कर अपने हवेली खड़ी की थी।

उनका ध्वस्तीकरण कर गरीबों के लिए आवास बनाए जाएंगे। वहां एक गरीब, एक दलित रहेगा। यह हमारा सामाजिक न्याय है। माफिया और अपराधियों की ठोकर से हमारी सरकार न चली और ना चलेगी।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि माफिया को जो साथ लेकर जाएगा उसको मालूम है कि फिर उसके बाद पीछे-पीछे बुलडोजर भी घूमता हुआ जाएगा। परिस्थितियां बदली हैं अब। हम देख रहे थे।

हमारी सरकार में 1500 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त ही नहीं की गई, बल्कि ध्वस्त भी की गई।

अब राज्य की संपत्ति इन्हीं गरीबों की है और हम तो आवास योजना बना रहे हैं।

समाज में सभी को कानून का अधिकार

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार का मानना है कि समाज में सभी को कानूनी अधिकार मिला हुआ है। कुछ ऐसे लोग हैं, जिन्होंने अपने को को कानून से ऊपर रखा हुआ है।

ऐसे लोगों की निगाह लोगों की जमीन पर रहती थी, वह लोग मौका मिलते ही जमीन पर कब्जा कर लेते थे, लेकिन ऐसे लोगों की आदतों पर सरकार ने नकेल कसी है।

अब सभी माफिया की जमीन हमने जब्त की है।

इन जमीनों पर गरीबों और दलितों को बसाया जाएगा।

माफिया को शरण देने वाले कर रहे महिला कल्याण की बात

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज महिला कल्याण की बात आज वो लोग कर रहे हैं, जो दुर्दांत माफिया को राज्य में शरण देकर उसे बचा रहे थे। उस माफिया को लोग अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रहे थे।

सभी पर योगी आदित्यनाथ ने तंज कसते हुए कहा कि माफिया के साथ जो भी रहेगा। उसके पीछे सरकार का बुलडोजर भी रहेगा।

तालिबान का समर्थन करने वालों पर तंज कसा

सीएम योगी आदित्यनाथ ने तालिबान का समर्थन करने वाले नेताओं पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कुछ लोग तालिबान का समर्थन कर रहे हैं। वहां महिलाओं और बच्चों के साथ क्या क्रूरता की जा रही है।

कुछ लोग बेशर्मी से तालिबान का समर्थन कर रहे हैं। अब तो इन सभी के चेहरे एक्सपोज किए जाने चाहिए।

उन्होंने कहा कि तालिबान के समर्थन में जो हैं, उन्हेंं एक्सपोज करने की जरूरत है।

नौजवानों को भत्ता

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश का नौजवान जब कॉम्पिटीशन की तैयारी के लिए जाएगा तो उसको भत्ता भी देंगे।

प्रतियोगी परीक्षाओं में जाने के लिए एक नौजवान को कम से कम तीन प्रतियोगी परीक्षाओं में भत्ता देने का काम सरकार करेगी। तीन हजार करोड़ का बजट इस अनुपूरक बजट में लेकर आए हैं।

3000 करोड़ का बजट अलॉट किया गया है, ताकि योग्य नौजवानों को टैब या लैपटॉप दिया जाए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!