Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने लगभग 3.73 लाख आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का बढ़ाया मानदेय

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 सितम्बर 2021, बुधवार, लखनऊ । चुनावी साल में उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने तकरीबन 3.73 लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं का मानदेय बढ़ा दिया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मानदेय के साथ अब बतौर प्रोत्साहन राशि प्रतिमाह 1500 रुपये, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 1250 रुपये और आंगनबाड़ी सहायिकाओं को 750 रुपये और मिलेंगे। इससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का जहां सात हजार रुपये तक मानदेय हो जाएगा, वहीं मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का 5500 और आंगनबाड़ी सहायिकाओं का मानदेय चार हजार रुपये हो जाएगा।

बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की प्रमुख सचिव वी हेकाली झिमोमी की ओर से जारी संबंधित आदेश के मुताबिक प्रोत्साहन राशि को परफार्मेंस से जोड़ते हुए नए सिरे से मानक तय किए गए हैं। लगभग 3.73 लाख कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को इसका लाभ मिलेगा। बढ़ा हुआ मानदेय एक सितंबर से लागू होगा।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों अनुपूरक बजट में मानदेय बढ़ाने की घोषणा की थी। इसके लिए सरकार ने 265.70 करोड़ रुपये की बजट में व्यवस्था कर रखी है। अनुपूरक पोषाहार में सभी पंजीकृत लाभार्थियों को प्रतिमाह पोषाहार के शत-प्रतिशत वितरण करने पर आंगनबाड़ी व मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 500-500 रुपये प्रतिमाह और सहायिकाओं को 400 रुपये प्रतिमाह प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

साथ ही सभी पंजीकृत लाभार्थियों के लिए पोषण ट्रैकर के सभी क्षेत्रों का हर माह शत-प्रतिशत फीडिंग का काम पूरा करने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को एक हजार रुपये, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 750 रुपये और सहायिकाओं को 350 रुपये दिए जाएंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को परफार्मेंस के आधार पर प्रोत्साहन राशि देने का फैसला वर्ष 2019 में किया गया था, लेकिन उस वक्त इसे लागू नहीं किया जा सका था। विभाग की मंशा है कि परफार्मेंस से प्रोत्साहन राशि जोड़ने से सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने क्षेत्रों में बेहतर काम करेंगी।

किसे कितना मिलेगा मानदेय

  • पदनाम                       :      संख्या       :          वर्तमान मानदेय             :    प्रोत्साहन राशि        :      कुल मानदेय
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ता      (1.89 लाख)    :       5500 रुपये                         : 1500 रुपये                  :       7000 रुपये
  • मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता (18 हजार)   :      4250 रुपये                          : 1250 रुपये                  :       5500 रुपये
  • आंगनबाड़ी सहायिका  (1.66 लाख)        :      3250 रुपये                          : 750 रुपये                    : 4000 रुपये

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!