Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश के किसानों की हालत लगातार सुधारने में लगी योगी सरकार

आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए उठाया बड़ा कदम

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 जुलाई 2022, सोमवार, लखनऊ उत्तर प्रदेश के किसानों की हालत लगातार सुधारने में लगी योगी आदित्यनाथ सरकार उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए भी बड़ा कदम उठाया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने समोवार को प्रदेश के पचास लाख दस हजार से अधिक किसानों को अंश प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने प्रगतिशील किसानों को भी संबोधित किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लोक भवन में वर्चुअल विधि से प्रदेश के 50 लाख 10 हजार से अधिक अन्नदाता किसानों को अंश प्रमाण-पत्र वितरित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसान अपने परिश्रम से प्रदेश में खुशहाली ला रहे है। यूपी की बढ़ती अर्थव्यवस्था में किसानों की अहम भूमिका है। हमारी सरकार के कार्यकाल में किसानों को तकनीक से जोड़ा गया। जिससे किसानों की तमाम समस्याओं का समाधान हुआ है। उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश के गन्ना किसानों को माफियाओं से मुक्ति दिलाई है। हर स्तर पर तकनीकी के उपयोग से गन्ना माफिया को खत्म करने में सफलता प्राप्त की। बीते पांच वर्ष में रिकॉर्ड गन्ना भुगतान किया गया है। इसके साथ ही हमने किसी चीनी मिल को बंद नहीं होने दिया है। कोरोना संक्रमण काल के दौरान यूपी में चीनी मिल चालू थीं। इस वर्ष भी 82 प्रतिशत गन्ना मूल्य का भुगतान किया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि समय पर गन्ना की पेराई हो। हमने गन्ना किसानों को लेकर कानून बनाया है। प्रदेश में पहले गन्ना माफिया हावी होते थे। अब तो प्रदेश में गन्ना किसान ग्रीन ईंधन भी दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसान हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता में हैं और आगे भी रहेंगे। हमने तो तकनीकी से भ्रष्टाचार पर लगाम कसी है। प्रदेश में बॉयोफ्यूल की यूनिट लगेगी। इसके साथ ही हर चीनी मिल की क्षमता का विस्तार करना, नई चीनी मिलों को लगाना तथा पीपीपी मॉडल पर भी कुछ मिलों को लगाने के कार्यक्रम को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि आने वाला समय गन्ना किसानों का होगा। सहकारिता आंदोलन के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी का आभार है। उत्तर प्रदेश सहकारी गन्ना विकास समितियों एवं सहकारी चीनी मिल समितियों के अंशधारक कृषकों के अंश में भी बढोतरी करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज महाराष्ट्र और कर्नाटक की आधी चीनी मिल बंद हो गई। कोरोना काल में किसानों की समस्याओ को लेकर बैठक की थी। लॉकडाउन में चीनी मिल चलाने का प्लान बनाया, जो सफल रहा और यह सिर्फ तकनीक के इस्तेमाल का नतीजा था। अन्नदाता किसान हमारे लिए सम्मानीय रहा है। यूपी पर परमात्मा की असीम कृपा है उस राज्य में असीम क्षमता है। यहाँ का किसान अन्य राज्यों का भी पेट भरता है। यूपी को देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का काम किसान कर रहे है। 11 किसान भाईयों ने अपनी बात रखी उनकी बात अत्यंत अच्छी थी। आज किसान धाराप्रवाह अपनी बात रख रहे यह जताती है की आपको व्यावहारिक जानकारी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!