Breaking News :
>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश सरकार ने परिवार कल्याण योजना संचालित करने का किया निर्णय

आकाश ज्ञान वाटिका, 01 सितम्बर 2022, गुरूवार, लखनऊ उत्तर प्रदेश के हर परिवार को रोजगार से जोड़ने और पात्र व्यक्तियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू की गई परिवार कल्याण योजना जल्दी रफ्तार पकड़ेगी। योजना के अंतर्गत हर परिवार की आइडी बनाने के लिए आवेदन पोर्टल का परीक्षण किया जा रहा है। संभावना जतायी जा रही है कि अगले 10 दिनों में इसे लांच किया जाएगा। परिवार की आइडी के लिए इच्छुक लोगों द्वारा इस पोर्टल पर आवेदन किया जा सकेगा।

भाजपा ने लोक कल्याण संकल्प पत्र में सत्ता में आने पर उत्तर प्रदेश के हर परिवार के एक सदस्य को रोजगार दिलाने का वादा किया था। इसी उद्देश्य से योगी सरकार ने परिवार कल्याण योजना संचालित करने का निर्णय किया है। परिवार कल्याण योजना के तहत उत्तर प्रदेश के सभी परिवारों की परिवार आइडी बनाई जाएगी। परिवार आइडी के माध्यम से प्राप्त एकीकृत डाटाबेस के आधार पर रोजगार से वंचित परिवारों को चिन्हित कर उन्हें रोजगार के अवसर प्राथमिकता पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

सचिव नियोजन आलोक कुमार ने बताया कि प्रदेश के लगभग 3.6 करोड़ परिवारों के 15 करोड़ व्यक्ति राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ पा रहे हैं। इन परिवारों की राशनकार्ड संख्या ही परिवार आइडी होगी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के दायरे में नहीं आने वाले ऐसे परिवार जो राशनकार्ड के पात्र नहीं हैं, उन्हें परिवार आनलाइन पोर्टल के माध्यम से परिवार आइडी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है।

भविष्य में सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए परिवार आइडी उपलब्ध कराना जरूरी होगा। जो परिवार सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त नहीं कर रहे हैं, वे भी स्वेच्छा से परिवार आइडी प्राप्त कर सकते हैं।

इस योजना के संचालित होने पर परिवार के किसी एक सदस्य द्वारा जाति/निवास प्रमाणपत्र प्राप्त करने के बाद परिवार के अन्य सदस्यों की ओर से आवेदन करने पर उन्हें सुगमता से प्रमाणपत्र उपलब्ध कराया जा सकेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!