Breaking News :
>>यूआरसीएमएस पोर्टल से राशन कार्ड सेवायें हुईं ऑनलाइन, अब घर बैठे बनेंगे नए कार्ड>>अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शीघ्र होगी शिक्षकों की तैनाती- डा. धन सिंह रावत>>महाराज ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा 3,67,995 की धनराशि का चैक>>मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई 12वीं की टॉपर अरीना रघुवंशी को फोन कर दी बधाई>>मुख्यमंत्री धामी से ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट>>किडनी स्टोन में बीयर पीना फायदेमंद या नुकसानदायक ? जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर>>मंत्री गणेश जोशी ने अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग पर चल रहे मरम्मत एवं सुधार कार्यों का किया निरीक्षण >>‘पति पत्नी और वो दो’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>जब अफसर खुद बने मिसाल : साइकिल से दफ्तर पहुंचे बंशीधर तिवारी>>देहरादून में स्कॉर्पियो से 1.55 करोड़ रुपये की नगदी बरामद, सीक्रेट केबिन में छिपाई थी रकम>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, तीन बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम सविन बंसल ने किए पंजीकरण निरस्त>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

अपने कार्यकाल में कई रिकार्ड बनाने वाले योगी आदित्यनाथ ने विधायकों को दी बधाई

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 मार्च 2022, शुक्रवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 में प्रचार के दौरान दौरान एक ही दिन में चार-पांच रैली के साथ ही रोड शो करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गुरुवार को परिणाम आने के बाद बड़ा सुकून मिला होगा। योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपने पहले ट्वीट में भारतीय जनता पार्टी के सभी निर्वाचित विधानसभा सदस्यों को बधाई भी दी है। नोएडा सहित तमाम मिथक तोड़ने वाले योगी आदित्यनाथ इंटरनेट मीडिया पर भी बेहद एक्टिव हैं।

योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को भाजपा के सभी नवनिर्वाचित विधायकों को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया कि उप्र विधान सभा चुनाव में नव निर्वाचित सभी विधान सभा सदस्यों को हार्दिक बधाई। विश्वास है कि आप सभी का आचरण सदन की गरिमा को अभिवर्धित करेगा और आप सभी जन अपेक्षाओं पर खरे उतरते हुए अंत्योदय के संकल्प को पूरित करने में सहयोगी सिद्ध होंगे। आपके उज्ज्वल कार्यकाल हेतु मंगलकामनाएं।

दरअसल नंबर एक पर रहना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फितरत है। गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ जब ढाई दशक पहले इस सुविख्यात पीठ के उत्तराधिकारी बने तब से उनके नाम रिकार्ड जुड़ते गये। मसलन 1998 में जब वह गोरखपुर से पहली बार सांसद चुने गए तब वह सबसे कम उम्र के सांसद थे। 42 की उम्र में एक ही क्षेत्र से लगातार 5 बार सांसद बनने का रिकॉर्ड भी उनके ही नाम है। सीएम बनने के पहले सिर्फ 42 वर्ष की आयु में एक ही सीट से लगातार पांच बार चुने जाने वाले वह देश के इकलौते सांसद रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में उपयोगिता साबित करने के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई मिथक भी तोड़े। 37 वर्ष बाद प्रदेश में भाजपा को सत्ता में लगातार दूसरी बार काबिज कराकर अपना दम दिखाया। सत्ता में रहते दोबारा वापसी का यह करिश्मा वर्ष 1985 में कांग्रेस ने करके दिखाया था। यही नहीं पूर्ण बहुमत की सरकार का चौका लगाकर ऐतिहासिक जीत का तोहफा दिया। वर्ष 2007 से लगातार पूर्ण बहुमत की सरकार बन रही है। योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में भाजपा के ऐसे पहले नेता हो गए हैं जो लगातार दूसरी बार सीएम बनेंगे।

यूपी की राजनीति में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बने इस इतिहास के साथ ही कई मिथक धराशायी हुए है। प्रदेश की राजनीति में अब तक माना जाता रहा है कि नोएडा जाने वाले मुख्यमंत्री की कुर्सी सुरक्षित नहीं रहती है। उसकी सत्ता में वापसी नहीं होती। इस कारण कुछ मुख्यमंत्री तो नोएडा जाने से बचते रहे। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव तो नोएडा जाने से परहेज करते रहे। नोएडा में उद्घाटन या शिलान्यास के कार्यक्रम को लेकर वहां जाने की जरूरत पड़ी, तो अखिलेश यादव ने नोएडा न जाकर अगल-बगल या दिल्ली के किसी स्थान से इस काम को पूरा किया। इसके विपरीत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोएडा जाने से डरने के बजाय वहां कई बार गए। उन्होंने नोएडा जाने के बाद भी लगातार पांच साल मुख्यमंत्री रहकर और भाजपा को बहुमत से साथ फिर सत्ता में वापसी करते हुए इस मिथक को तोड़ दिया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अयोध्या में राममंदिर में पूजा करने जाने को लेकर भी नेताओं का मिथक तोड़ा है। पहले अयोध्या जाकर भी तमाम नेता राममंदिर जाने से परहेज करते थे। अब हर नेता राममंदिर में पूजा करने का रहा है।

उत्तर प्रदेश के इतिहास पर नजर डाले तो पता चलता है कि नोएडा का यह मिथक 1988 से शुरू हुआ था। 1988 में राजनीति में सक्रिय नेता नोएडा जाने से बचने लगे, क्योंकि यह कहा जाने लगा था कि नोएडा जाने वाले मुख्यमंत्री की कुर्सी चली जाती है। तब वीर बहादुर सिंह प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। वे नोएडा गए और संयोग से उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी चली गई। नारायण दत्त तिवारी को मुख्यमंत्री बनाया गया। वे 1989 में नोएडा के सेक्टर-12 में नेहरू पार्क का उद्घाटन करने गए। कुछ समय बाद चुनाव हुए, लेकिन कांग्रेस की सरकार में वापसी नहीं करा पाए। इसके बाद कल्याण सिंह और मुलायम सिंह यादव के साथ भी ऐसा ही हुआ कि वे नोएडा गए और कुछ दिन बाद संयोग से मुख्यमंत्री पद छिन गया। राजनाथ सिंह मुख्यमंत्री थे तो उन्हें नोएडा में निर्मित एक फ्लाई ओवर का उद्घाटन करना था। पर, उन्होंने नोएडा की जगह दिल्ली से उद्घाटन किया। अखिलेश यादव ने भी पांच साल मुख्यमंत्री रहते हुए नोएडा जाने से परहेज किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह साबित किया है कि जनता के दुखदर्द का निदान करने का जो सरकार कार्य करती है, वह फिर सत्ता में आती है। मुख्यमंत्री ने दो सौ से ज्यादा जनसभाएं और रोड शो किए। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!